10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर के आंतकियों की तरह बस्तर के नक्सलियों के खात्मे की गारंटी चाहते हैं आदिवासी

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बस्तर लोकसभा क्षेत्र में रैली भारतीय जनता पार्टी के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में चुनावी रोडमैप तैयार करेगी। मोदी आदिवासियों के लिए अपने पिटारे में कुछ न कुछ लेकर तो आएंगे ही लेकिन बस्तर की जनता को यह अपेक्षा हैं कि उनके क्षेत्र से भी नक्सलियों का खात्मा वैसे ही हो जैसे कश्मीर से आतंकवादियों का हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 8 Apr 2024, 10:54 AM IST

pm_modi_visit_chhattisgarh.jpg

PM Modi Is Coming To Bastar Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बस्तर लोकसभा क्षेत्र में रैली भारतीय जनता पार्टी के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में चुनावी रोडमैप तैयार करेगी। मोदी आदिवासियों के लिए अपने पिटारे में कुछ न कुछ लेकर तो आएंगे ही लेकिन बस्तर की जनता को यह अपेक्षा हैं कि उनके क्षेत्र से भी नक्सलियों का खात्मा वैसे ही हो जैसे कश्मीर से आतंकवादियों का हुआ है।

PM मोदी आज बस्तर जिले के भानपुरी से लगे छोटे आमाबाल में चुनावी सभा करेंगे। वे दोपहर 12 बजे यहां से भाजपा की विजय शंखनाद रैली का आगाज करेंगे। सबसे पहले वे जगदलपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से वे चॉपर से आमाबाल जाएंगे। पूरे कार्यक्रम स्थल को एसपीजी ने अपने घेरे में ले लिया है। रविवार को सभा से एक दिन पहले पत्रिका ने सभा की तैयारियों का जायजा लिया तो पाया कि जहां सभा हो रही है। वहां से 5 किमी के दायरे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में फोर्स ही फोर्स नजर आ रही है।

रविवार को सभास्थल पर पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी की एसपीजी के अधिकारियों से तीखी बहस हो गई। दरअसल पत्रवार्ता के दौरान लगातार एसपीजी कार्यक्रम स्थल पर भाजपा नेताओं और पत्रकारों के पहुंचने पर नाराजगी जाहिर कर रही थी। इसी बीच ओपी चौधरी एसपीजी के अफसरों पर बरस पड़े। उन्होंने कहा कि आप लोगों को इतनी ही दिक्कत थी तो पहले ही कह देते कि सभास्थल पर कोई नहीं आएगा। आप लोगों का यह रवैया बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

यह भी पढ़े: गुरुद्वारे में भूपेश बघेल ने ये क्या कर दिया... वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, सिख समाज में आक्रोश

गांव में पिछले एक सप्ताह से चल रही सुरक्षा कवायद से ग्रामीणों को दिक्कत तो हो रही है लेकिन उनमें मोदी के गांव पहुंचने को लेकर उत्साह भी है। गांव की महिलाएं विशेष रूप से उत्साहित नजर आ रही हैं। अमनपथ ने जब महिलाओं से बात की तो वे मोदी-मोदी के नारे लगाने लगीं और मोदी सरकार से मिले फायदे भी बताने लगीं।

छोटे आमाबाल गांव का ऐतिहासिक बस्तर दशहरा से भी गहरा नाता है। यहां एक परिवार के लोग सालों से जोगी बिठाई की रस्म में शामिल होते हुए जोगी बनते हैं। जोगी दस दिन तक बिना-कुछ खाए-पिए एक गड्डे में बैठकर माता की आराधना करते हैं। बस्तर दशहरा में जोगी की भक्ति देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। अब जबकि प्रधानमंत्री मोदी यहां आ रहे हैं तो वे जोगी बनने वाले रघुनाथ और डमरू से भी मिलेंगे।

यह भी पढ़े: Video: कांग्रेस का घोषणा पत्र सिर्फ कागज का पुलिंदा, नहीं है जनता को विश्वास...CM का बड़ा बयान