19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलेज में छात्राओं ने स्वर्णिम भारत अभियान पर शपथ ग्रहण कर कहा साल 70 घंटे देने हम भी तैयार

स्व. महेंद्र कर्मा शासकीय गल्र्स डिग्री कॉलेज दंतेवाड़ा में छत्राओं ने स्वर्णिम भारत मुहिम का हिस्सा बनते हुए सालभर में 70 घंटे सफाई करने की शपथ ली

less than 1 minute read
Google source verification
कॉलेज में छात्राओं ने स्वर्णिम भारत अभियान पर शपथ ग्रहण कर कहा साल 70 घंटे देने हम भी तैयार

कॉलेज में छात्राओं ने स्वर्णिम भारत अभियान पर शपथ ग्रहण कर कहा साल 70 घंटे देने हम भी तैयार

दंतेवाड़ा. स्व. महेंद्र कर्मा शासकीय गल्र्स डिग्री कॉलेज दंतेवाड़ा में गणतंत्र दिवस पर प्राचार्य डॉ आरके हिरकने सहायक प्राध्यापक अर्चना झा, लाइब्रेरियन सुरेंद्र साहू एवं अन्य स्टाफ एवं छत्राओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद पत्रिका के स्वर्णिम भारत मुहिम का हिस्सा बनते हुए छात्राओं ने साल भर में 70 घंटे सफाई को समर्पित करने की शपथ दोहराई।

अभी जिले के अन्य हिस्सों में आगे भी जारी रहेगी
इसी तरह दूरस्थ गांव कंवलनार के प्राथमिक शाला में भी पत्रिका की पहल पर प्रभारी प्रधान अध्यापक प्रमोद कर्मा, शिक्षक विरेश त्रिपाठी, सूर्यकांत सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को अपने गांव को स्वच्छ रखने और संविधान प्रदत्त अधिकारों का सदुपयोग करने की शपथ दिलाई। पोटा केबिन चितालुर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पत्रिका की पहल पर प्रभारी प्राचार्य आनंद मुड़ामी ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक को ना कहने और संविधान के प्रति प्रतिबद्ध रहने की शपथ दिलाई। यह मुहिम अभी जिले के अन्य हिस्सों में आगे भी जारी रहेगी।

आइए लेते हैं स्वर्णिम भारत की शपथ
1. हम अपने देश के संविधान में विश्वास रखते हुए अपने मौलिक अधिकारों और सदैव देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।
2. हम देश हित को सदैव निजी हित से ऊपर रखते हुए कार्य करेंगे।
3. हम अपने गांव व शहर को प्लास्टिक मुक्त रखते हुए प्रकृति का सम्मान करेंगे।
4. प्रदूषण से दूर रहकर पर्यावरण को संरक्षित करने क्षेत्र को हरियाली युक्त रखेंगे।
5. हम पत्रिका के इस महाअभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हैं।
6. हम अपने गांव/शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए इस साल अपने जीवन के ७० घंटे समर्पित करने का वचन लेते हैं।