
CG Crime News: ओडिशा से गांजा सप्लाईचेन के आरोपी अरविंद यादव 32 वर्ष निवासी चंदौली उप्र हाल निवास जगदलपुर को नगरनार पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अरविंद यादव शहर में रहकर उड़ीसा से गांजा का आर्डर देकर मंगाता था और जगदलपुर से उत्तरप्रदेश बनारस में ले जाकर बेचता था।
नगरनार थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि विगत 27 मई को स्कूटी में 25.450 किलो गांजा परिवहन करने के आरोपी सदन किल्लो, बाबली टाकरी तथा भक्तो राम किल्लो निवासी व्यापारीगुड़ा को गिरफ्तार किया गया था।
पुछताछ में गिरफ्तार आरोपीयों के द्वारा जप्त गांजा को अरविंद यादव के द्वारा गांजा को उत्तरप्रदेश ले जाने आर्डर देना बताया था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी।
हाल ही में आरोपी के मोबाईल नंबर का लोकेशन जगदलपुर में पाये जाने से आरोपी अरविंद यादव पिता शेषनाथ यादव को पकड़कर पुछताछ किया गया जिसके द्वारा ओडिशा से गांजा लाकर उत्तरप्रदेश बनारस ले जाकर बेचना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Updated on:
12 Oct 2024 03:41 pm
Published on:
12 Oct 2024 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
