सब्जियों की बढ़ती कीमतों से मध्यम आय वर्ग की रसोई में असर पड़ा है। लगभग सभी तरह के सब्जियों की कीमत सिर चढ़ कर बोल रही है। रविवार को हरी सब्जियां लगभग दुगने दाम (Vegetables Price Hike) पर बिक रही है। इसके पीछे बाजार में लोकल सब्जियों की कम आवक बताया जा रहा है, वहीं बाहर से आने वाले सब्जियों के दाम अधिक होना भी बड़ी वजह है। संजय मार्केट निवासी संजना का कहना है कि लगातार महंगी हो रही सब्जी का असर रसोई पर पड़ रहा है। अब सोचना पड़ रहा है कि क्या बनाया जाए।