6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्तर में बारिश ने तोड़ा अपना 10 साल का रिकॉर्ड, लेकिन अभी खतरा टला नहीं, मौसम विभाग ने दी है ये चेतावनी

Heavy Rain in Bastar Division: बस्तर में हो रही लगातार बारिश (Heavy Rain) आज सुबह रूक गई है। लेकिन मौसम विभाग (weather department) ने पूरे बस्तर संभाग के लिए रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है। जिसे देखते हुए प्रबंधन तैयारी कर रहा है।

2 min read
Google source verification
Heavy Rain

बस्तर में बारिश ने तोड़ा अपना 10 साल का रिकॉर्ड, लेकिन अभी खतरा टला नहीं, मौसम विभाग ने दी है ये चेतावनी

Heavy Rain in Bastar Division : जगदलपुर/ नारायणपुर/ सुकमा/ कोंडागांव. बस्तर में बारिश ने पिछले १० साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगस्त माह में ही बस्तर में अब तक कुल बारिश ११४४ मिमि बारिश हो चुकी है। जबकि यह आंकड़ा बस्तर में पूरे मॉनसून का होता था। इस लगातार हो रही बारिश का ही असर है कि यहां के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इनमे सबसे ज्यादा सुकमा और बीजापुर के हालात खराब हैं। सुकमा में शबरी नदी खरते के उपर पहुंच गई है और इस बैक वाटर एनएच ३० तक आने की वजह से यहां यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

जिले के संपर्क देश के अन्य हिस्सों से कट गए
बीजापुर में ङ्क्षमगाचल और तेलंगाना की तरफ से अन्य नदी चिंतावागु और मलंगेर नदी की उफान की वजह से इसकी दोनो ओर से संपर्क टूट गया है। अब आलम यह है कि इन दोनो ही जिले के संपर्क देश के अन्य हिस्सों से कट गए हैं। तुमनार नदी के उफान से बीजापुर मार्ग अवरुद्ध, गीदम बस स्टैंड में ही वाहनों को रोका बीजापुर. बीजापुर में भी बारिश ने लोगों की कमर तोड़ दी है। यहां बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं। नगर व आसपास के ग्रामीण अंचलों में कई घर बाढ़ की चपेट में आने से ढह गए।

सुकमा कलक्टर खुद पहुंचे नदी जल स्तर देखने
सुकमा सुकमा जिले में बुधवार की दोपहर लगातार पांच घण्टों तक हुई बारिश से नदी नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ा। जानकारी की बाद कलक्टर चन्दन कुमार खुद शबरी नदी के बढ़ते जल स्तर का जायजा लेने झापरा पहुंचे। कलक्टर ने लोगों को उफनती नदी नालों को पार नहीं करने तथा सर्तक और सावधान रहने को अनुरोध किया हैं। उन्होंने ने अधिकारियों को भी बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

बस्तर जिले में 1011 तो राज्य में 512मिलीमीटर हुई है औसत वर्षा
चालू मानसून सीजन में बस्तर जिले में एक जून से 7 अगस्त की सुबह तक 1011 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। यह पिछले दस वर्षों में 7 अगस्त तक अवधि में रिकार्ड की गई औसत वर्षा का 133 प्रतिशत है। इसी अवधि में राज्य में औसत वर्षा 592 मिलीमीटर दर्ज की गई है। यानी की बस्तर में औसत वर्षा १३३ प्रतिशत अधिक हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रतिवेदन के अनुसार अब तक जिले में सर्वाधिक 1160 मिलीमीटर वर्षा जगदलपुर तहसील में रिकार्ड की गई है। वहीं सुकमा जिले में सबसे अधिक ११०१.० मिमि वर्षा होनें का आंकड़ा मौसम विभाग ने जारी किया है।

Jagdalpur News

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..