
Weather Update : आसमान पर छाए बादल , हल्की बारिश से मिली राहत , इतने डिग्री तक गिरा तापमान
CG Jagdalpur News : बढ़ते तापमान में गुरुवार को शहर का मौसम अचानक से बदल गया। सुबह से ही शहर में धूप-छांव की स्थिति बनती रही। इस दौरान दोपहर के समय शहर में अलग-अलग स्थानों पर तेज गर्जना के बीच हल्की बारिश भी हुई।(Weather Report) एक वक्त में पूरे शहर में बारिश की स्थिति नहीं बनी। मौसम में आए बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान में बदलाव भी दर्ज किया गया।
3 डिग्री तक गिरा तापमान , लोगों को मिली राहत
बुधवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया था तो वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान नीचे लुढक़कर 37.4 डिग्री पर पहुंच गया। इस तरह तापमान में लगभग 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। (CG Weather News) बारिश से इलाके में नमी आयी , साथ ही शहर के लोगों को राहत मिली मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में इस तरह का बदलाव देखा जा सकता है।
Published on:
19 May 2023 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
