
जिन महिलाओं को नहीं हुआ चांद और अपने पति का दीदार, उन महिलाओं ने इस तरह खोला अपना व्रत
जगदलपुर. सुहागिनों का महापर्व करवाचौथ गुरुवार को पड़ा। करवा चौथ की तैयारी जोरों पर की गई थी। करवा चौथ को लेकर महिलाएं सुबह से ही मेहंदी लगवाने में व्यस्त हो गईं थी। वहीं साडिय़ों की दुकान में भी महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई थी।
चांद करीब 11.30 बजे दिखाई दिया
लेकिन जैसे जैसे शाम होती गई तो बस्तर के जगदलपुर शहर में अचानक बारिश हो गई। जिससे पूरे शहर में बादल छाा गए, वहीं चांद निकलने का समय शाम ६.४१ बजे था। करवा चौथ का व्रत का सुबह ६.49 बजे से शाम 6 बजकर 41 मिनट तक था। लेकिन शहर के कई इलाकों में चांद दिखाई नहीं दिया। महिलाएं छत पर जाकर करीब ११ बजे तक चांद का इंतजार किया। जिससे उन्हें मायूसी भी हाथ लगी। आखिरकार चांद करीब 11.30 बजे दिखाई दिया जिसके बाद चंद्रमा के दर्शन के बाद उपवास पूरा हुआ।
वीडियो कॉल से अपने पति को छलनी के सहारे देख
वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी थी जो चांद को छलनी के सहारे देख लिया लेकिन उनके पति अपनी ड्यूटी निभाने किसी दूसरे शहर में थे। लेकिन आज डिजिटल जमाने में वीडियो कॉल से अपने पति को छलनी के सहारे देख अपना व्रत पूरा किया। और उपवास तोड़ा।
Published on:
18 Oct 2019 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
