
1 october 2020 Ka Panchang , Panchang 1 october 2020
जयपुर. आज अधिक मास आश्विन के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और गुरुवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि पूरा दिन बनी रहेगी। रात 8 बजकर 25 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, इसके उपरांत ध्रुव योग प्रारंभ होगा। साथ ही उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। आज भगवान विष्णु की विधिविधान से पूजा करें। उन्हें केसर या हल्दी का तिलक लगाएं। आज जरूरतमंदों को यथाशक्ति दान जरूर करें।
आज का पंचांग 1 अक्टूबर :
आश्विन शुक्ला पूर्णिमा बृहस्पतिवार विक्रम संवत 2077।
सौर आश्विन मास प्रविष्टे 16 सफर 13 हिजरी 1442
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिणगोल, शरद ऋतुः।
पूर्णिमा तिथि मध्यरात्रि 2 बजकर 35 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अगले दिन तड़के 5 बजकर 57 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ।
वृद्धि योग रात्रि 8 बजकर 25 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ
विष्टि करण अपराह्न 1 बजकर 31 मिनट तक उपरांत बालवकरण का आरंभ।
चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।
आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से 02 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 55 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक।
अमृत काल मध्यीरात्रि 12 बजकर 37 मिनट से 02 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग अगली सुबह 05 बजकर 57 मिनट से 06 बजकर 15 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्तः
सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।
सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।
राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।
दिशा शूल दक्षिण दिशा
Updated on:
01 Oct 2020 07:19 am
Published on:
01 Oct 2020 07:19 am
