31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur News: 10 स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, अनैतिक गतिविधियों में लिप्त 19 लोग गिरफ्तार

जयपुर में स्पा और मसाज सेंटरों की आड़ में चल रही अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 10 सेंटरों पर छापेमारी की। संयुक्त अभियान में छह संचालक-मैनेजर समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Jul 31, 2026

Spa Center Raid

Jaipur Spa Center Raid: (फोटो-एआई जेनरेटेड)

जयपुर। राजधानी जयपुर में स्पा और मसाज सेंटरों की आड़ में संचालित अवैध गतिविधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 10 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। चित्रकूट, वैशाली नगर और करणी विहार थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छह संचालक और मैनेजर सहित कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटरों में निर्धारित गाइडलाइन का उल्लंघन करने और अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से कुछ स्पा सेंटरों के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद विशेष टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कई स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी और संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं, जिसके बाद मौके से लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

इन जगहों पर पुलिस का छापा

एसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि चित्रकूट थाना क्षेत्र में स्थित ब्लैक स्टोन, ब्लू क्लाउड, लवली, क्रिस्टल, साइन स्टोर, न्यू स्टार और स्टार लाइफ थाई स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई। यहां से टोंक, सीकर, झुंझुनूं, डीग, बस्सी और जयपुर के विभिन्न इलाकों के रहने वाले 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें स्पा सेंटर संचालक, मैनेजर और अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

करणी विहार से जोधपुर का युवक गिरफ्तार

इसी तरह वैशाली नगर थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं करणी विहार थाना पुलिस ने एक अन्य स्पा सेंटर पर दबिश देकर जोधपुर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस प्रकार तीनों थाना क्षेत्रों में कुल 19 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह वीडियो भी देखें :

पुलिस ने कहा- आगे भी कार्रवाई रहेगी जारी

पुलिस का कहना है कि शहर में स्पा और मसाज सेंटरों के संचालन को लेकर तय दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। जो भी सेंटर नियमों की अनदेखी करते पाए जाएंगे या उनकी आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित होंगी, उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

बता दें कि इन दिनों पुलिस लगातार पूरे प्रदेश में इस तरह की गतिविधियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। हाल ही में नागौर से बांग्लादेश की तीन महिलाएं पकड़ी गईं थी। इसके अलावा स्पा और मसाज सेंटरों पर भी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।