5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां बारिश के साथ गिरे ओले, छाया धूल का बवंडर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

प्रदेश में शुक्रवार दोपहर बाद एक बार फिर मौसम बदल गया। श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओले गिरे तो झुंझुनूं, चूरु में आसमान में धूल का बवंडर छाया गया।

2 min read
Google source verification
Weather in Rajasthan

जयपुर। प्रदेश में शुक्रवार दोपहर बाद एक बार फिर मौसम बदल गया। श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओले गिरे तो झुंझुनूं, चूरु में आसमान में धूल का बवंडर छाया गया। इससे में लोगों को परेशानी का सामना करना भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने एक बार फिर स्थानीय चक्रवात की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक अजीत पाल भाटिया ने बताया कि स्थानीय चक्रवात का असर बन रहा है। इससे दक्षिण-पश्चिम दिशा में तेज रफ्तार से हवाएं चलेगी। इसका असर हाड़ौती पर भी रहेगा। इसके चलते 12, 13 व 14 मई को तीन दिन तक मौसम में बदलाव रहेगा। बिजलियां चमकेगी। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

बारिश के साथ ओले गिरे
श्रीगंगानगर. जिले में मौसम में हुए बदलाव के साथ हल्की बारिश हुई। दोपहर ढाई बजे के करीब सूरतगढ़ तापीय परियोजना की आवासीय कॉलोनी सहित चक 4 एस एम आर, ठुकराना, चाड़सर, आदि गांवों में हल्की बारिश हुई। टिब्बा क्षेत्र के सावलसर, देईदासपुरा, लधेर, बछरारा, मोकलसर ,राजियासर,पिपासर गांवों सहित अनेक चकों में बारिश हुई। चने और बेर आकार के ओले भी गिरे।

बारिश के साथ गिरे चने के आकार के ओले
बीकानेर. जिले में शुक्रवार को भी गर्मी के तेवर तीखे रहे। हालांकि हल्के दर्ज की बादलों की आवाजाही से तापमान स्थिर रहा। उधर, महाजन कस्बे व आस-पास के गांवों में दोपहर बाद बारिश के साथ ओले भी गिरे। रामबाग, लालेरां आदि गांवों में भी चने के आकार के ओले गिरे। गांवों में अंधड़ के बाद हुई बारिश से मौसम खुशनुमा बन गया।

चूरू और झुंझुनूं में आई आंधी
चूरू में शाम चार बजे अचानक से धूलभरी आंधी चलने लगी। जिसके बाद झुंझुनूं और सीकर को भी आंधी ने अपनी चपेट में ले लिया। चूरू जिले में शाम चार बजे धूल भरी आंधी आई। अंधड़ आते ही बिजली गुल हो गई। करीब 40 मिनट तक बिजली भी गुल रही। वाहनों की रफ्तार पर अचानक ब्रेक सा लग गया। आसमान में धूल छाने के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ। आसमान में रेत का गुबार बादलों की तरह नजर आया। मौसम विभाग ने पहले ही शुक्रवार को आंधी व बारिश की आशंका जताई थी।

शनिवार को भी आ सकती है आंधी
मौसम विभाग के मुताबिक 11 मई को भी चूरू, बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर व श्रीगंगानगर में अंधड़ के साथ बारिश, ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।