5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12वीं पास युवक बन गया ‘इंजीनियर’! ब्लूटूथ लगाकर दे रहा था RPSC AEN एग्जाम, राजस्थान SOG ने ऐसे दबोचा फर्जी डमी अभ्यर्थी

RPSC AEN Exam 2022 Fraud: राजस्थान में भर्ती परीक्षा घोटालों पर कार्रवाई जारी है। SOG ने RPSC की सहायक अभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा-2022 में डमी परीक्षार्थी बनकर परीक्षा देने वाले आरोपी गुरदीप दास को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
SOG Action

आरोपी की फोटो: पत्रिका

SOG Action On Recruitment Exam Scam: स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता (सिविल) भर्ती परीक्षा-2022 में डमी परीक्षार्थी बनकर परीक्षा देने वाले गुरदीप दास को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित था। आशंका है कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक हुआ था।

एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 21 मई 2023 को सहायक अभियंता (सिविल) (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा हुई थी। दस्तावेज की जांच में सामने आया कि मूल अभ्यर्थी इंद्राज सिंह के स्थान पर किसी अन्य ने परीक्षा दी। प्रवेश पत्र में फोटो बदलकर डमी कैंडिडेट को बैठाया गया था। इस मामले में एसओजी पहले ही मूल अभ्यर्थी इंद्राज सिंह और उसके सहयोगी परमेश्वर लाल व सलमान खान को गिरफ्तार कर चुकी थी।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

जांच के दौरान फरार डमी परीक्षार्थी की पहचान गुरदीप दास निवासी ग्राम पातन, थाना आजाद नगर, जिला हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। लगातार दबिश और तकनीकी इनपुट के आधार पर डीएसटी भरतपुर टीम के प्रभारी पुलिस निरीक्षक कुशल कुमार ने आरोपी को हरियाणा से दस्तयाब किया, जिसके बाद एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गुरदीप दास ने परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस के जरिये बाहरी सहायता प्राप्त की और मूल अभ्यर्थी को अनुचित लाभ पहुंचाया। उसकी भूमिका परीक्षा पास कराने की साजिश में अहम पाई गई है।

आरोपी केवल 12वीं पास

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी के पास किसी प्रकार की इंजीनियरिंग डिग्री नहीं है और वह केवल 12वीं उत्तीर्ण है। इसके बावजूद सहायक अभियंता (सिविल) परीक्षा में उसकी सफलता ने प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका को और मजबूत किया है। इस पहलू की भी एसओजी जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग