
10 October 2020 Ka Rashifal Daily Rashifal 10th October 2020
जयपुर. 10 अक्टूबर 2020 को अधिक मास आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज शिव योग बन रहा है जोकि ज्यादातर लोगों के लिए शुभ रहेगा. कुछ राशियों के लोगों की तो किस्मत चमका देगा।
मेष राशि— कारोबार के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। नौकरी में आज का दिन अच्छा बीतेगा। ऑफिस के काम से कोई यात्रा हो सकती है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के लिए आज का दिन बढ़िया है। दांपत्य जीवन में सुख -शांति बनी रहेगी।
वृष राशि — आज धनलाभ हो सकता है। व्यापार—व्यवसाय या नौकरी के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। प्रेम संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेंगे। आज दाम्पत्य जीवन की समस्याएं दूर हो जाएंगी।
मिथुन राशि— आज बिजनेस के कार्य में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरी करनेवालों को आज अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों में सुधार करने के लिए अच्छा दिन है।
कर्क राशि— आज कारोबारी समस्याएं कम होगीं। नौकरी में आज पदोन्नत होने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से खुश होकर उन्हें कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं। सितारे आज पूरी तरह आपके पक्ष में रहेंगे।
सिंह राशि— आज धनलाभ होगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. नौकरी में आज मान - सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में आज का दिन आपके लिए बेहतरीन पल लेकर आया है। दाम्पत्य सम्बन्ध सुखद बना रहेगा।
कन्या राशि— आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बिजनेस में कोई नया काम शुरु करेंगे जिससे फायदा होगा। नौकरी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लवमेट व जीवनसाथी के लिए दिन अच्छा रहेगा।
तुला राशि — आज का दिन धन लाभ देने वाला है। व्यापार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में आज पॉजीटिव रिसपॉन्स मिलेगा। आज प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।
वृश्चिक राशि— आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। कारोबार में आज का दिन सफलता देने वाला होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। लव पार्टनर व लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते है।
धनु राशि — बिजनेस में आज सोच-समझकर कर फैसला लें। करियर से सम्बंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में आज सफलता हासिल होगी। आज अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते है।
मकर राशि — व्यापार में आज का दिन मनोकामना पूरी करने वाला है। नौकरी में ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। आज आपको प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात का पूरा मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।
कुंभ राशि— बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी में आज अधिक मेहनत करनी पड सकती है। प्रेमी—प्रेमिका के प्रति आपका आज ज्यादा झुकाव रहेगा। लाइफ पार्टनर आज आपको कोई सरप्राइज दे सकता है।
मीन राशि— आज धन—संपत्ति—सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरी या कारोबार के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। अपने रूठे हुए लवमेट या जीवनसाथी को मनाने के लिए कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं।
Published on:
10 Oct 2020 06:40 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
