3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के किसानों को मिलेंगे 12 हजार रुपए? विपक्ष के सवाल पर फंसे मंत्री, जानें क्या दिया जवाब

राजस्थान विधानसभा में किसान सम्मान निधि से जुड़े सवाल पर मंत्री गौतम कुमार फंस गए। जानें उन्होंने किसानों को 12 हजार रुपए देने पर क्या जवाब दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक मनीष यादव के किसान सम्मान निधि से जुड़े सवाल पर मंत्री गौतम कुमार फंस गए। मंत्री ने निधि 6 हजार से बढ़ाकर 8 हजार करने और मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत पहली किस्त के रूप में एक हजार रुपए लाभार्थियों के खाते में डालने की जानकारी दी।

इस पर विधायक यादव ने राजस्थान विधानसभा में कहा कि, घोषणा पत्र में किसानों को 12 हजार रुपए देने की घोषणा की थी। चरणबद्ध तरीके से देने की घोषणा नहीं थी। आप साफ बताइए बढ़ा हुआ पैसा कब देंगे। मंत्री सदन को गुमराह कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि किसानों को सम्मान निधि देंगे, लेकिन यह नहीं बता पाए कि 12 हजार रुपए प्रतिवर्ष कब से मिलने शुरू होंगे।

इस पर प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली, विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा सहित विपक्ष के कई विधायकों ने मंत्री से टरकाने की बजाय जवाब मांगा। हंगामे के बीच टीकाराम जूली बरसे, कहा- क्या आप किसानों को खैरात बांट रहे हो? साफ-साफ जवाब क्यों नहीं देते। ऐसी स्थिति में मंत्री यह कहकर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हावी होने लगे कि उन्होंने किसानों का कर्ज दस दिन में माफ करने की बात, लेकिन पांच साल तक कुछ नहीं किया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, इसी माह से जेब पर 1200 रुपए तक का पड़ेगा अतिरिक्त भार

डोटासरा बोले- कोई आपको मंत्री पद से नहीं हटा रहा

मंत्री गौतम कुमार पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा की तारीफ करने लगे। इस पर डोटासरा ने चुटकी ली, कहा- प्रश्नकाल है, प्रश्न का उत्तर दीजिए। कब से मोदीजी, भजनलालजी कर रहे हो? कौन हटा रहा है मंत्री पद से, जवाब दीजिए।

यह भी पढ़ें : Good News: कोटा में बनने वाले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर हुआ MOU, जानें किस जगह बनेगा Airport

Story Loader