
जिफ की पहली लिस्ट में भारत से 52 फिल्में
जयपुर. जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (जिफ) 2019 के नॉमिनेशन की पहली सूची में 35 देशों की 124 फिल्मों को शामिल किया गया है। चयनित फिल्मों की पहली सूची में 18 फीचर, 9 डॉक्यूमेंट्री फीचर, 9 शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री, 4 एनिमेशन शॉर्ट, 4 म्यूजिक वीडियोज और 80 शॉर्ट फिक्शन फिल्में हैं।
सबसे अधिक 52 फिल्में भारत से हैं। इनमें 'यारियां' फेम एक्टर हिमांश कोहली की बॉलीवुड फिल्म 'रांची डायरीज' भी शामिल है। अमरीका से 13 और इंग्लैंड व ईरान से 5-5 फिल्में हैं। 6 फिल्में को-प्रोडक्शन कंट्रीज से हैं। इनमें बोस्निया व हरजेगोविना से 'मजनूनी', ईरान-अमरीका से 'एंडलेस', कनाडा-स्विट्जरलैंड से 'फ्री फ्रॉम यू', साइप्रस-ग्रीस से 'एचएलए', आॅस्ट्रिया, जर्मनी व भारत से 'यककोव्रेब्बज' और अफगानिस्तान-जर्मनी से 'माय अफगान डायरी' हैं।
श्रीलंका से 'संस एंड फादर्स' तो पाकिस्तान से 'लोड वेडिंग'
चयनित फीचर फिल्मों में भारत से अभिषेक साहा की 'रनवे', सुहास देसाले की 'अ मंथ एंड अ वीक', शिल्पा के शुक्ला की 'ताशी', जकारिया की 'सूडानी फ्रॉम नाइजीरिया', कुलदीप वशिष्ठ की 'अंतरव्यथा', सात्विक मोहंती की 'रांची डायरीज' सरीखी फिल्में शामिल हैं। वहीं ट्यूनीशिया से 'मुस्तफा जेड', नीदरलैंड्स से 'लाइफ इस वंडरफुल', कजाखस्तान से 'बैड बैड विंटर', ब्राजील से 'बिफॉर आई फॉरगेट', श्रीलंका से 'संस एंड फादर्स', पाकिस्तान से 'लोड वेडिंग' और यमन से '10 डेज बिफॉर द वेडिंग' जैसी फिल्में भी हैं।
Updated on:
5 Nov 2018, 5:58 PM IST
Published on:
5 Nov 2018, 5:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.