22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: आमजन का काट रहे बिजली कनेक्शन, 33 विधायक-मंत्री पर मेहरबान, ‘आम’ और ‘खास’ में अंतर क्यों?

MLA Electricity Bills Pending: बिजली बिल जमा नहीं कराने पर आमजन का विद्युत कनेक्शन काटा जा रहा है, लेकिन जब मामला मंत्री-विधायकों का हो तो नियम-कायदे ताक पर रख दिए गए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 18 Jul 2025, 10:02 AM IST

MLA Electricity Bills Pending:

पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर। बिजली बिल जमा नहीं कराने पर आमजन का विद्युत कनेक्शन काटा जा रहा है, लेकिन जब मामला मंत्री-विधायकों का हो तो नियम-कायदे ताक पर रख दिए गए। प्रदेश में ऐसे 33 विधायक-मंत्री हैं, जो अपने सरकारी आवास का बिल समय पर जमा नहीं करा रहे।

इनका बिल दो से 13 माह तक का बकाया है। इनमें भाजपा, कांग्रेस के अलावा निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं। डिस्कॉम ने इनसे वसूली के लिए न तो नोटिस दिया और न ही कनेक्शन काटा। हालांकि, इसमें डिस्कॉम की कार्यप्रणाली सवालों में है। पत्रिका ने खंगाला तो बकायदार 'माननीयों' की लम्बी सूची सामने आई। सांसद हनुमान बेनीवाल पर 31427 रुपए का बिल बकाया चल रहा है।

बकायदारों में ये सबसे टॉप पर

संगरिया से कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया बकायदारों में सबसे टॉप पर हैं। इनकी बकाया राशि 1,18,500 रुपए है, जो 13 माह से बकाया है। दूसरे नम्बर पर कांग्रेस विधायक इन्दिरा मीणा हैं, जिन्हें 1,09,903 रुपए चुकाने हैं। तीसरे नम्बर पर कांग्रेस विधायक भगवान राम सैनी हैं। विद्युत वितरण निगम को इनसे 86,981 रुपए लेने हैं। सांसद हनुमान बेनीवाल पर 31427 रुपए का बिल बकाया चल रहा है। उन्होंने 9 महीने से बिल जमा नहीं कराया है। हालांकि, इसमें डिस्कॉम की कार्यप्रणाली सवालों में हैं। पत्रिका ने खंगाला तो बकायदार ‘माननीयों’ की लम्बी सूची सामने आई।

बीजेपी विधायक, जिन पर बिल ​बकाया

ये भी टॉप सूची में

कांग्रेस के मुकेश भाकर का 84750 रुपए, सोहनलाल नायक का 81950 रुपए और भारतीय आदिवासी पार्टी के थावरचंद का 79975 रुपए का बिल 13 माह से बकाया चलता रहा। भाजपा के उदयलाल भडा़ना के 73151 रुपए और कांग्रेस के जाकिर हुसैन का 68739 रुपए का बिल बकाया है।

कांग्रेस सहित इन पार्टियों के नेताओं पर भी बिल ​बकाया

गरमाई सियासत तो कई ने जमा करवाई

सांसद बेनीवाल ने पिछले दिनों ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के बकाया बिल को सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें बकाया राशि दो लाख रुपए से ज्यादा थी। एक जुलाई तक 1 लाख 50 हजार 353 रुपए बकाया थे। इस घटनाक्रम के बाद सियासत गरमाई और फिर कई विधायकों ने बकाया राशि जमा करा दी।

प्रावधानः बिल जमा नहीं तो 15 दिन बाद काटते हैं कनेक्शन

राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने एसओपी जारी की हुई है। निर्धारित तिथि तक बिल जमा नहीं होता है तो उपभोक्ता को 15 दिन का समय दिया जाता है। उसे पेनल्टी सहित बकाया राशि जमा करानी होती है। फिर भी जमा नहीं कराता है तो कनेक्शन काटने का प्रावधान है। कनेक्शन काटने के दिन से 2 माह का और समय दिया जाता है। इसके बाद परमानेंट डिस्कनेक्शन (पीडीसी) में डाल देते हैं। आमजन पर यही प्रावधान लागू है।

आम उपभोक्ताओं को जारी नहीं करते नोटिस

आम उपभोक्ता के बिजली बिल के बकाया होने पर विद्युत कनेक्शन तत्काल काटे जा रहे हैं। डिस्कॉम रसूखदारों के कनेक्शन काटने से पहले 15 दिन के नोटिस भी जारी करता है, लेकिन आम उपभोक्ताओं के मामले में ऐसा नहीं है। पिछले महीने 17 हजार रुपए बिल बकाया था। बिना नोटिस दिए ही कनेक्शन काट दिया गया। बकाया चुकाने के साथ 600 रुपए कनेक्शन को फिर से जोड़ने के जमा कराए।
-प्रदीप रूंगटा, करतारपुरा

इनका कहना है

बिजली बिल के 8 हजार रुपए बकाया थे। बिजली विभाग से बकाया जमा कराने के लिए फोन आया और कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन काटने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया।
-शब्बीर अली, मुरलीपुरा गांव