
18 september 2020 Ka Panchang , PANCHANG 18 SEPTEMBER 2020
जयपुर. आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से अधिक मास यानि मलमास की शुरुआत हो रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के अनुसार चंद्रमा और सूर्य आज कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। आज अभिजीत मुहूर्त है जिसमें सभी प्रकार के शुभ कार्य कर सकते हैं। आज लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें जिससे धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। आज शुक्ल योग है जिसमें मंत्र भी सिद्ध होते हैं।
आज का पंचांग
आश्विन शुक्ल प्रतिपदा शुक्रवार विक्रम संवत् 2077।
सौर आश्विन मास प्रविष्टे 03 मुहर्रम 29, हिजरी 1442 ।
सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः।
प्रतिपदा तिथि मध्याह्न 12 बजकर 51 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 07 बजे तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ।
शुक्ल योग सायं 07 बजकर 42 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ
बव करण मध्याह्न 12 बजकर 51 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ।
चंद्रमा दिन-रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से 03 बजकर 06 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यजरात्रि 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक।
अमृत काल रात्रि 10 बजकर 50 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
आज के अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
यमगंड दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक रहेगा।
दिशा शूल पश्चिम
Published on:
18 Sept 2020 07:16 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
