22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल दहला देने वाली खबर…. 18 साल की लड़की से 15 लोगों ने किया रेप

Rajasthan News: पिता ने कहा कि मैने कर्जा ले रखा है और उसे उतारने में मदद करनी होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
rape.jpg

Demo pic

Rajasthan News: राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। कोटपूतली थाने में केस दर्ज कराया गया है। केस दर्ज कराने वाली युवती का आज मेडिकल कराया जाना है। उसके बाद उन लोगों से पूछताछ की जाएगी जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। पूरा मामला यौन शोषण, रेप और यौन अत्याचार से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराए हैं। मामले की जांच डीएसपी मदन जैफ कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि पीड़िता थाने पहुंची और केस दर्ज कराया है। उसने कहा कि पिता शराब के आदी हैं। जब मैं बारह साल की थी तभी से मेरे उपर पिता के पास आने वाले लोगों की गंदी नजर है। पिता ने कहा कि मैने कर्जा ले रखा है और उसे उतारने में मदद करनी होगी , नहीं तो जान से मार दूंगा। पीडिता ने पुलिस को बताया कि बारह साल से अब वह 18 साल की हो गई।

इस दौरान पिता ने अपना कर्ज उतारने के लिए कई लोगों को मुझे सौंपा। कई बार लोग घर आते थे। पिता खुद ही शराब पिलाते, दवाईयां खिलाते और कमरे में भेज देते। युवती ने आरोप लगाया कि रेप करने वालों में कईयों की उम्र तो दादा की उम्र के बराबर है। पुलिस ने कहा कि युवती ने अपने पिता पर भी आरोप लगाए हैं। पंद्रह लोगों के बारे में रिपोर्ट दी गई है और कई नामजद हैं। पीड़िता अब बालिग हो गई तो वह थाने पहुंची है और केस दर्ज कराया है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग