15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑटो गैंगरेप: युवती और उसके फ्रेंड ने जो किया वह पहले भी हुआ होगा? रैकेट के शक में यूपी जाएगी पुलिस

पुलिस कमिश्नर संजय के मुताबिक, हिरासत में लिए गए 6 लोगों को युवती के समक्ष बैठाकर पूछताछ की जा रही है। सेक्स-ब्लैकमेलिंग के जरिए पैसे कमाने का आईडिया, युवती का बैकग्राउंड एवं उसके बॉयफ्रेंड से जुड़े हर पहलू पर जल्द पूरा सच सामने आएगा..

2 min read
Google source verification

image

vijay ram

Jan 13, 2017

rajasthan news

राजधानी के चर्चित गैंगरेप कांड में ब्लैकमेलिंग के खुलासे के बाद राजस्थान पुलिस को गिरफ्त में आए छह संदिग्धों से किसी सेक्स व ब्लैकमेलिंग रैकेट में जुड़े होने के तार भी दिख रहे हैं। उक्त 19 वर्षीय युवती व उसके बॉयफ्रेंड द्वारा कबूली गई गैंगरेप की मनगढ़ंत कहानी में पुलिस को कुछ और जानकारी भी सामने आई है।

jaipur/jaipur-gangraped-girl-gangraped-story-fake-girl-hatched-blackmailing-plot-with-boyfriend-5018.html?seq=2">
Read: गैंगरेप की कहानी झूंठी निकली, युवती का आॅटो में रेप नहीं; प्रेमी के रूम पर क्लिपिंग बनी थी
सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले में आज शाम तक पूरी तरह से खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल छह संदिग्ध पुलिस की हिरासत में हैं, जिनमें से तीन पर आरोप हैं।


फेसबुक से आया आइडिया!
जांच में सामने आई बातें स्पष्ठ करती हैं युवती उसके बॉयफ्रेंड ब्रजेश सोशल साइट्स के जरिए करीब एक साल से संपर्क में थे। लेकिन अक्टूबर में दिवाली से पहले ब्रजेश एक बार मैनपुरी गया था। वहां पर युवती से और ज्यादा घनिष्ठता बढ़ गई। वहां पर ही पूरा प्लान बना था कि किस तरह से नोट कमाए जा सकते हैं और लोगों को संबध बनाने के नाम पर किस तरह से फंसाया जा सकता है। उसके कुछ दिन बाद ही युवती जयपुर आई और किराये का मकान ले लिया।


यूपी पुलिस के सहारे होगा भंडाफोड़
छह आरोपितों से पूछताछ के उपरांत जयपुर पुलिस सेक्स रैकेट के अंदेशे में यूपी से जांच कराएगी। इसके लिए मैनपुरी पुलिस से संपर्क किया गया है। अफसरों का मानना है कि जयपुर में तो युवक और युवती की यह पहली वारदात है, लेकिन संभव है कि युवती यूपी में इस तरह का कोई रैकेट चलाती रही हो या फिर इस तरह के काम में लिप्त थी। इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।


मोबाइल में कई युवकों के नंबर
पुलिस अफसरों ने बताया कि युवती और ब्रजेश के मोबाइल जब्त हैं। दोनों के मोबाइल में कई युवकों के नंबर हैं। युवती के फोन पर कई वाट्सएप मैसेज भी हैं। उनमें भी कई युवकों से बातचीत और जान पहचान सामने आई है।


Read: आॅटो चालक के अलावा कौन थे तीन लडके, युवती ने बताई कहानी!
युवती के बयान दर्ज किए गए हैं। कुछ युवक हिरासत में हैं, उनको बैठाकर भी युवती से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पूरी तरह से खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल छह लोग हिरासत में हैं। उनमें ब्रजेश और संदीप भी शामिल हैं। युवती का बैकग्राउंड भी खंगाला जा रहा है। सेक्स-ब्लैकमेलिंग के तार तो नहीं जुड़े यह भी पता करेंगे।
- संजय अग्रवाल, जयपुर पुलिस कमिश्नर।