
आज क्या खास
- ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, हेमत सोरेन एक दिन की न्यायिक हिरासत में आज फिर से पेश होंगे कोर्ट में
- झारखंड में आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे चंपई सोरेन, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्यौता, 10 दिन से साबित करना होगा सदन के फ्लोर पर बहुमत
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूर्योदय योजना के मद्देनजर राजस्थान सोलर एसोसिएशन की ओर से जयपुर के राजस्थान इंटर नेशनल सेंटर में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय सोलर एक्सपो
- 5 दिवसीय जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा दिन आज, विभिन्न सत्रों में जारी रहेंगे देश- विदेश के लेखकों और साहित्यकारों के सेशन
- भारत की सबसे बड़ी और अपनी तरह की पहली परिवहन-संपर्क प्रदर्शनी 'भारत मोबिलिटी एक्सपो' को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में शाम 4.30 बजे कार्यक्रम
- AAP नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज, दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला
- उत्तराखंड के मंत्रियों के साथ आज अयोध्या जाएंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, राम मंदिर में करेंगे प्रभु रामलला के दर्शन
- राजस्थान का विदर्भ के साथ चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी क्रिकेट मैच आज से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में
- भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट दूसरा टेस्ट मैच आज विशाखापत्तनम में होगा शुरू, 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को है 1-0 से बढ़त
- राजस्थान में सक्रिय हो रहा एक और नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में असर का जताया अनुमान, कहीं-कहीं बारिश की संभावना
खबरें आपके काम की
राजस्थान
- राजस्थान में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी 8 फरवरी को पेश करेगी अंतरिम बजट, बीस साल बाद कोई वित्त मंत्री पेश करेंगी बजट
- रूफटॉप पर सोलर पैनल लगाकर बिजली पैदा करने वाले आम उपभोक्ता से अब बिजली कंपनियां प्रति यूनिट 2 रुपए 17 पैसे की बजाय 2 रुपए 71 पैसे में खरीदेगी बिजली
- राजस्थान में 17 आईएएस और 7 आईपीएस के तबादले, गौरव गोयल बने राज्यपाल के सचिव, सुबीर कुमार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा का जिम्मा
- राजस्थान सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जारी की आबकारी नीति, शराब की दुकानों के ठेकेदार तीसरे साल फिर से करा सकेंगे नवीनीकरण, शराब गारंटी राशि 10 फीसदी बढ़ाई
- जयपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के पुलिस थानों में अब एसएचओ रोजाना दोपहर 12 से 1 और शाम 4 से 5 बजे तक करेंगे जनसुनवाई, कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ का आदेश
- चिरंजीवी और आरजीएचएस योजना के तहत निजी अस्पतालों में इलाज नहीं मिलने की राजस्थान पत्रिका को एक ही दिन में मिली 200 से ज्यादा शिकायतें, किसी को सरकारी में जाने के लिए टरकाया तो किसी को इलाज के लिए खर्चने पड़े जेब से हजारों रुपए
- जोधपुर एम्स के दीक्षांत समारोह 3 फरवरी को होगा, समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे शामिल, 22 मेधावियों को स्वर्ण पदक से किया जाएगा सम्मानित
- बाड़मेर से कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन के घर पहुंची ईडी की टीम, नवंबर 2023 में दर्ज मामले के सिलसिले में कार्रवाई, घर पर नहीं मिले जैन, ईडी ने सीडी मामले में जुटाए सबूत
देश-दुनिया
- केंद्र सरकार ने फास्टैग की केवाईसी कराने की अंतिम तारीख 31 जनवरी से बढ़ा कर 29 फरवरी कर दी है
- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के गोकशी के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ने दूसरे को फंसाने के लिए खुद कराई गाय की हत्या, चार लोग गिरफ्तार
- महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को कुनबी जाति का प्रमाण-पत्र देने के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
- भारत मौसम विज्ञान विभाग देश में ब्लॉक स्तर पर किसानों को मौसम की जानकारी देने वाली सभी जिला कृषि मौसम इकाईयां बंद करेगा
- अमरीका भारत को 31 प्रीडेटर ड्रोन बेचने को तैयार, 3.99 अरब डॉलर के सौदे को बाइडन प्रशासन ने दी मंजूरी
- शिमला और श्रीनगर में मौसम की पहली बर्फबारी, कश्मीर और हिमाचल में बदला मौसम, पर्यटन स्थलों पर लौटी बहार
रोज़गार/ नौकरियां
- सीबीएसई की वर्ष 2024 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी
- राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस मेंस- 2021 की उत्तर पुस्तिकाएं 20 फरवरी से 31 मई तक अपलोड करेगा वेबसाइट पर, अभ्यर्थी 5 फरवरी से कर
Published on:
02 Feb 2024 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
