
10 November 2020 Ka Rashifal Horoscope Today 10 November 2020
जयपुर. 10 नवंबर का दिन एंद्र योग के साथ शुरू हो रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि 12 में से 8 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. मेष—मिथुन—सिंह राशि वालों की कारोबारी तरक्की होगी वहीं वृष राशिवालों के धन वृद्धि के योग हैं।
मेष राशि
आपके लिए आज का दिन खास रहेगा। बिजनेस में नयी शुरुआत करेंगे। नौकरी में आपकी परेशनियों का हल निकलेगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ लॉग ड्राईव पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
वृष राशि
आज आपको धन मिलने वाला है। बिजनेस से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी के काम से यात्रा हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ कुछ समय बिताएंगे।
मिथुन राशि
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस में आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में आप काम पर ज्यादा ध्यान दें। आज लवमेट से मुलाकात हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ आप आज पूरे दिल से जुड़ना चाहेंगे।
कर्क राशि
तुलसी के सामने दीपक जलाने से धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे है। बिजनेस में किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल हो सकती है। नौकरी में सभी काम आज समय पर निपटा लेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह राशि
आज धन में वृद्धि होगी। सूर्य को जल अर्पित करने से लाभ मिलेगा. बिजनेस में आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। नौकरी में किसी के साथ अनबन के योग है। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
कन्या राशि
आज भाग्य आप पर पूरी तरह मेहरबान रहेगा। गणेशजी की पूजा से लाभ मिलेगा. बिजनेस में छोटे-मोटे सौदे आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। नौकरी में नोकझोक हो सकती है। लवमेट या लाइफ पार्टनर से आपको बहुत प्यार मिलने वाला है।
तुला राशि
नए स्रोतों से धन प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में भी अच्छा माहौल बना रहेगा। लवमेट से मिलने का योग बन सकता है, दांपत्य जीवन के लिए भी आज अच्छा दिन है। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे।
वृश्चिक राशि
व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में आपका ध्यान काम पर केन्द्रित रहेगा। पूजा—पाठ करने से लाभ मिलेगा. प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते है।
धनु राशि
कारोबार के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरी में वातावरण सुखमय रहेगा। लवमेट के साथ टाइम स्पेंड कर सकते है। आज आप किसी से अपने प्यार का इजहार करेंगे। जीवनसाथी से आपसी तालमेल बढ़ सकता है। हनुमानजी की पूजा से तरक्की होगी।
मकर राशि
आज किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। केसर का तिलक लगाने से लाभ मिलेगा। बिजनेस में तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आयेंगे। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमाने ले जा सकते है। नौकरी में दिन अच्छा रहेगा।
कुम्भ राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी में दिन अच्छा रहने वाला है। शनिपूजन से लाभ मिलेगा. जीवनसाथी या लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
मीन राशि
गायत्री मंत्र का जाप करने से दिन फायदेमंद बना रहेगा। बिजनेस में आपके रूके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। नौकरी में काम के प्रति अपना रूझान रखे। लवमेट से मुलाकात के योग नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन में खुशी बनी रहेगी।
Updated on:
10 Nov 2020 07:39 am
Published on:
10 Nov 2020 07:26 am
