
आज का सुविचार
होशियार होना अच्छी बात है, लेकिन दूसरों को मूर्ख समझना सबसे बड़ी बेवकूफी है।
आज क्या खास
- सीएम अशोक गहलोत आज राजधानी जयपुर को देंगे कई सौगात, 225 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और 175 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण
- 'महिला आरक्षण बिल' आज राज्यसभा में होगा पेश, कल करीब 8 घंटे चली बहस और दो-तिहाई बहुमत के साथ लोकसभा से पास हुआ है बिल
- असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का जोधपुर-कोटा दौरा आज, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाक़ात, मीडिया से होंगे रु-ब-रु
- राष्ट्रपति मुर्मू का उत्तर प्रदेश दौरा आज, ग्रेटर नोएडा में आयोजित 'इंटरनेशनल ट्रेड शो' का करेंगी उद्घाटन
- कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी का दिल्ली दौरा आज, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से करेंगे मुलाक़ात, राज्य में JDS-BJP गठबंधन और सीट शेयरिंग मुद्दे पर होगी बातचीत
- मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फ़ीट प्रतिमा 'एकात्मा की मूर्ती' का आज सीएम शिवराज सिंह चौहान करेंगे अनावरण
- पश्चिम बंगाल के नौकरी के बदले पैसे मांगने के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई आज, तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक बनर्जी की संपत्ति का ब्यौरा पेश करेगी ईडी
- बिहार में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले की सुनवाई आज दिल्ली के एक अदालत में, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व सीएम लालू यादव के खिलाफ सीबीआई जांच चलाने की दी है मंज़ूरी
- असम जातीय परिषद आज से गुवाहाटी से शुरू करेगी 'वन असम यात्रा'
- सिर्फ 12 साल की उम्र में संयम पथ पर अग्रसर हुए आचार्य सौरभ सागर महाराज का 29वां दीक्षा दिवस समारोह आज जयपुर के प्रतापनगर सेक्टर 8 स्थित जैन मंदिर में मनाया जाएगा
- सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर के कपाट आज रात साढ़े 10 बजे से विशेष तिलक व सेवा पूजा के कारण होंगे बंद, कल शाम 5 बजे बाद खुलेंगे कपाट
खबरें आपके काम की
- उदयपुर से जयपुर के बीच 25 सिंतबर से वंदेभारत ट्रेन नियमित रूप से दौड़ेगी, 24 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअली शुरुआत, राजस्थआन की तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी ये
- राजस्थान हाईकोर्ट ने विशेष योग्यजन की पढ़ाई के लिए स्कूलों में विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में सरकार से मांगा जवाब, प्रमुख शिक्षा सचिव तलब
- राज्य निर्वाचन विभाग की 1 अक्टूबर को 18 साल के होने वाले युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील
- राजस्थान पत्रिका की ओर से जयपुर में त्योहारी सीजन में प्रोपर्टी एक्सपो 13 से 15 अक्टूबर तक, ग्रांड मोती पैलेस में होगा भव्य आयोजन
- चित्तौड़गढ़ जिले के बेंगू के दुगार गांव में दलित कथा वाचक के सिर पर जूते रखवाकर माफी मगंवाने के मामले में सात आरोपी गिरफ्तार
- चूरू के सादुलपुर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के संस्था प्रधान ने महिला कार्मिक से किया बलात्कार का प्रयास, सरकार ने किया निलंबित, पुलिस ने लिया हिरासत में
- मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र बुदनी के कद्दावर जाट नेता राजेश पटेल भाजपा छोड़ 1500 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल
- चंद्रमा 15 दिन की रात बीती, सफलता पूर्वक लैंडिंग कर 15 दिन तक शोध के बाद रात के 15 दिन तक सोये विक्रम और प्रज्ञान को कल से फिर जगाने की कोशिश करेंगे इसरो के वैज्ञानिक
- सुप्रीम कोर्ट नोट के बदले वोट मामले में सांसदों और विधायकों को कार्रवाई से छूट देने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगा, सात सदस्यीय विशेष पीठ का गठन
- 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में भड़के सिख विरोधी दंगों के आरोपी कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी
- हाल ही लॉन्च हुई एयरलाइन कंपनी आकासा एयर के 43 पायलट का इस्तीफा, कंपनी बंद होने का खतरा
- बॉलीवुड सितारे अमिताभ बच्चन के बाद अनिल कपूर को भी दिल्ली हाईकोर्ट ने निजता के अधिकार से जुड़ी याचिका पर बिना अनुमति उनके नाम, आवाज, छवि या संवाद के व्यावसायिक उपयोग पर लगाई रोक
- ब्राजील की एक फिटनेस और हैल्थ इंफ्लुएंसर एड्रिना थिसेन की मौत, वे एक साल में 45 किलो वजन घटा कर चर्चा में आई थी
- पेरू में पानी की कमी के खतरे को देखते हुए, 544 जिलों में आपातकाल की घोषणा
- श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के फाइनल मैच में 6 विकेट चटका कर पूरी टीम को 50 रन पर ढेर करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज छह माह बाद वनडे रैंकिंग में फिर से बने विश्व के नंबर वन गेंदबाज
- कर्नाटक वन विभाग में वन चौकीदार के 310 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर
- बिहार में आईटीआई प्रशिक्षक के 1279 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 18 अक्टूबर
- एसजेवीन लिमिटेड में फील्ड इंजीनियर के 153 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर
- राजस्थान लोक सेवा आयोग की प्रोफेसर के 533 पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर
- भारत सरकार टकसाल में पर्यवेक्षक आदि 64 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर
- आईडीबीआई बैंक में मैनेजर के 600 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
- एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 2000 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
- भारतीय तट रक्षक दल में नाविक आदि के 350 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर
Published on:
21 Sept 2023 08:59 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
