
जयपुर
राजस्थान के उदयुपर शहर से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। लुटेरों ने एक गोल्ड बैंक से 24 किलो सोने के जेवर लूटे हैं और साथ ही लाखों रुपए कैश लूटे हैं। लूट की इस वारदात के बाद पूरे शहर में नाकाबंदी की गई है। कुछ सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे है। घटना उदयपुर जिले के प्रताप नगर थाना क्षेत्र की है। वारदात आज सवेरे सवेरे उस समय हुई है जब बैंक खुला ही था और स्टाफ आना शुरु ही हुआ था।
प्रांरभिक जानकारी में सामने आया है कि प्रताप नगर थाना क्षेत्र के सुंदरवास में स्थित मणप्परुम गोल्ड लोन कंपनी की है। पहली मंजिल पर बने ऑफिस में आज सवेरे बैंक खुलते ही वारदात हो गई। करीब साढ़े नौ बजे पाच लुटेरे उपर आए और स्टाफ को गन प्वाइंट पर ले लिया। सभी ने नकाब पहना था।
तिजोरी की चाबी लेकर उसमें रखा करीब चौबीस किलो सोना निकाला और साथ ही वहां रखा करीब ग्यारह लाख रुपए कैश भी लूट लिया। इस वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज सामने नहीं आ जाए इसलिए सर्वर बॉक्स तोड़कर नष्ट कर दिया गया। आधा घंटे की लूट के बाद आरोपी फरार हो गए। शहर में कई जगहों से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि लूटे गए 24 किलो सोने की कीमत करीब चौदह करोड़ रुपए बताई गई है।
पूरे शहर में ए श्रेणी की नाकाबंदी की गई है। उदयपुर एसपी ने शहर थानाधिकारियों को लेकर टीमें बनाई है। इन टीमों को पूरे शहर में तैनात कर दिया गया है। शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई है। शहर में सघन जांच और तलाशी अभियान शुरु कर दिया गया है।
Published on:
29 Aug 2022 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
