
24 September 2020 Ka Panchang , Panchang 24 September 2020
जयपुर. आज आश्विन अधिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज सूर्य कन्या राशि और चंद्रमा धनु राशि में है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज सौभाग्य योग बना हुआ है। आज मूल नक्षत्र है। शेयर बाजार, सेल्स—मार्केटिंग आदि कामों के लिए यह सबसे अच्छा नक्षत्र माना जाता है। आज विष्णुजी की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान दें।
आज का पंचांग
आश्विन शुक्ला अष्टमी बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2077।
सौर आश्विन मास प्रविष्टे 09 सफर 06, हिजरी 1442।
सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः।
अष्टमी तिथि सायं 07 बजकर 02 मिनट तक उपरान्त नवमी तिथि का आरंभ।
मूल नक्षत्र सायं 06 बजकर 10 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ,
सौभाग्य योग रात्रि 09 बजकर 54 मिनट तक उपरान्त शोभन योग का आरंभ।
विष्टि करण प्रातः 07 बजकर 30 मिनट तक उपरान्त बालव करण का आरंभ।
चन्द्रमा दिन-रात धनु राशि पर संचार करेगा।
आज के शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक।
अमृत काल सुबह 11 बजकर 50 मिनट से 1 बजकर 25 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 14 मिनट से 3 बजकर 2 मिनट तक।
रवि योग शाम को 6 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 11 मिनट तक।
गोधूलि बेला शाम को 6 बजकर 3 मिनट से 6 बजकर 27 मिनट तक।
निशीथ काल रात 11 बजकर 49 मिनट से 25 सितंबर रात 12 बजकर 37 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 36 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक।
आज के अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।
यमगंड सुबह 06 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक।
गुलिक काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
दिशा शूल दक्षिण
Published on:
24 Sept 2020 07:04 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
