28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 25 नई नगर पालिकाओं का होगा गठन, जानें किस जिले में कौनसा कस्बा बना नगर पालिका

राजस्थान विधानसभा में बुधवार को विनियोग और वित्त विधेयक पर बहस के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई घोषणाएं की।
less than 1 minute read
Google source verification
cm bhajan lal sharma

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बुधवार को विनियोग और वित्त विधेयक पर बहस के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई घोषणाएं की। सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में 26 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसके तहत स्कूल शिक्षक, पटवारी, वन विभाग, पुलिस और अभियोजन विभाग में भर्तियों की बंपर सौगात दी गई है। साथ ही राजस्थान में 25 नई नगर पालिकाओं का गठन किया जाएगा। 4 नगरीय निकायों को उन्नत किया जाएगा।

नवीन नगर पालिक-------------------जिला
पीसांगन----------------------------अजमेर
जसोल, समदड़ी--------------------बालोतरा
रायपुर---------------------------ब्यावर
बीगोद,बनेड़ा--------------------- भीलवाड़ा
साहवा---------------------------चूरू
मनिया,सेपऊ--------------------धौलपुर
खाटू खुर्द----------------------डीडवाना कुचामन
अरनोद------------------------प्रतापगढ़
डग, खानपुर व मनोहर थाना------झालावाड़
मंड्रेला, बुहाणा, मलसीसर-----------झुंझुनूं
कालाडेरा, कानोता, खेजरोली----------जयपुर
मथानियां--------------------------जोधपुर
सूरौठ---------------------------करौली
रियांबड़ी-----------------------नागौर
पलसाना----------------------सीकर
मंडार----------------------सिरोही

इन नगर निकायों का क्रमोन्नयन


जैतारण---------------------ब्यावर
छबड़ा----------------------बारां
निम्बाहेड़ा------------------चित्तौड़गढ़
रावतसर-------------------हनुमानगढ़

यहां देखें घोषणाएं