2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

251 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा शुरू

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 02, 2026

Rajasthan

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा लालसोट: शिवमहापुराण मानव कल्याण का दिव्य मार्ग: दिव्य मोरारी बापू
लालसोट. श्रावण मास के पावन अवसर पर शनिवार को लालसोट शिवमय हो उठा। श्रीघाटेश्वरनाथ महादेव मंदिर से 251 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ संत दिव्य मोरारी बापू के सानिध्य में नौ दिवसीय श्रीशिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाओं के जत्थे, भगवान शिव के जयघोष, बैंड-बाजों और भजन-कीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रामकृष्ण गायत्री मंदिर स्थित कथा स्थल पहुंची।कलश यात्रा के दौरान रिमझिम बारिश ने श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा दिया। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया तथा
कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं मंगलाचरण के साथ श्रीशिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस दिव्य मोरारी बापू ने शिव महापुराण माहात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि शिवमहापुराण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन के कल्याण का दिव्य मार्ग है। इसके श्रद्धापूर्वक श्रवण से मनुष्य के ज्ञात-अज्ञात पापों का नाश होता है तथा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है।दिव्य मोरारी बापू ने श्रद्धालुओं से नौ दिनों तक एकाग्रचित्त होकर कथा श्रवण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर त्रिवेणी देवी शर्मा, रमेशचंद शर्मा, विष्णु उपाध्याय, रामचरण बोहरा, देवकी भींवाल, जगदीश अग्रवाल, गोरधन नाटाणी, कैलाश दौलतपुरा, रमेश बटवाड़ा, बृजमोहन सुकलाव, गणेश सैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


(नि.प्र.)

लालसोट. शिव महापुराण कथा की शुरुआत के मौके पर निकाली कलश यात्रा

लालसोट. राष्ट्रीय संत दिव्य मोरारी बापू

सर, दोनो फोटो जरुर लगाएं