
28 September 2020 Ka Rashifal , Daily Horoscope 28 September 2020
जयपुर. 28 सितंबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी और सोमवार का दिन है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई के मुताबिक सोमवार को दो शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों का कुल सात राशिवालों को फायदा हो सकता है।
मेष राशि
कारोबार में नये काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी में आज नये काम की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। प्रेम संबंधों में भाग्य आपका साथ देगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
वृष राशि
कार्यक्षेत्र में आपको फायदा होने का योग है। व्यवसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को प्रोमोशन मिलेगा। प्रेमी—प्रेमिका से आज आपको लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से भी लाभ की आशा हैं।
मिथुन राशि
आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। कारोबार में दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में कोई काम आलस्य के कारण रूक सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेमी—प्रेमिका की जिम्मेदारियां पूरी होने का संतोष मिलेगा।
कर्क राशि
आज प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। व्यापारी वर्ग को लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आप प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते है। वैवाहिक सुख उत्तम रहेगा।
सिंह राशि
आपके लिए दिन शुभ है। बिजनेस में कोई नई डिल मिल सकती है। नौकरी में तरक्की की उम्मीद है तो दिन खुशियां लाया है। प्रेमी—प्रेमिका के लिहाज से सब अच्छा होगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की वृद्धि होगी।
कन्या राशि
आय में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। कारोबार में कुछ नया करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में आज आपको सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आपके प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे बने रहेंगे।
तुला राशि
आर्थिक स्थिति में मजबूती बनी रहेगी। नौकरी और बिजनेस में फायदा होगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। आज वाहन या फर्नीचर खरीदने का योग भी बन रहा है।
वृश्चिक राशि
आज आप आर्थिक स्तर पर मजबूत होंगे। कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आज आप प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ अच्छा और खासा समय बितायेंगे।
धनु राशि
धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। कारोबार में अपनी मेहनत के अनुपात में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी करनेवालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से आर्थिक सहायता प्राप्त हो सकती है।
मकर राशि
किसी नए बिजनेस को शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। मित्रों के सहयोग से बिजनेस में तरक्की हो सकती है। नौकरी में आपका मन उत्साह से पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी समस्या का सामना करना पड सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ राशि
आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं हैं। नौकरी में काम अच्छे से होगा। प्रेम संबंध आज लाभ दे सकता है। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार का आपपर काफी प्रभाव पड़ेगा।
मीन राशि
दिन बहुत ही सुखमय रहने के आसार हैं। बिजनेस में फायदा होगा. ऑफिस में आज काम के कारण सम्मान प्राप्त होगा। प्रेमी—प्रेमिका से मुलाकात के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
Published on:
28 Sept 2020 06:56 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
