22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Panchang साइकोलाजी, एस्ट्रोलॉजी, इलेक्ट्रोनिक—इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर, रिसर्च आदि से जुड़े कार्य सफल होने का दिन

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। गुरुवार को सुबह 11 बजकर 2 मिनट से कल सुबह 10 बजकर 28 मिनट शुक्ल योग रहेगा। इसके साथ ही दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से शाम 7 बजकर 27 मिनट तक यायीजयद योग रहेगा। दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से सारे काम बनाने वाले योग सर्वार्थसिद्धि योग प्रारंभ होगा। दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लग जाएगा।

2 min read
Google source verification
3 December 2020 Ka Panchang Rahukal Shubh Muhurt 3 December 2020

3 December 2020 Ka Panchang Rahukal Shubh Muhurt 3 December 2020

जयपुर. आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। गुरुवार को सुबह 11 बजकर 2 मिनट से कल सुबह 10 बजकर 28 मिनट शुक्ल योग रहेगा। इसके साथ ही दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से शाम 7 बजकर 27 मिनट तक यायीजयद योग रहेगा। सुबह 11.20 बजे से सारे काम बनाने वाले योग सर्वार्थसिद्धि योग प्रारंभ होगा। ये योग 4 दिसंबर की दोपहर 12 बजे तक रहेगा। दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लग जाएगा।

आज इलेक्ट्रोनिक—इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, ज्योतिष शास्त्र, मनोविज्ञान, कंप्यूटर, अंग्रेज़ी अनुवाद, फ़ोटोग्राफ़ी, भौतिकी व गणित, शोधकार्य, दर्शन, लेखन, विष चिकित्सा, औषधि निर्माण, नेत्र व मस्तिष्क रोग, यातायात, संचार, गुप्तचर, फ़ास्ट फ़ूड, मादक पदार्थ आदि से जुड़े कार्य सफल हो सकते हैं। आज गणेश चतुर्थी व्रत है। आज चंद्रोदय रात करीब 7.45 बजे होगा। आज भगवान विष्णु की पूजा करें और जरूरतमंदों को चने की दाल का दान करें।

आज का पंचांग
मार्गशीर्ष कृष्ण तृतीया बृहस्पतिवार विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 12 शक संवत् 1942
सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 19, रबि उल्सानी 17, हिजरी 1442।
चंद्र दिन-रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
सूर्यदक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त् ऋतु।
तृतीया तिथि सायं 07 बजकर 27 मिनट तक उपरान्त चतुर्थी तिथि का आरंभ।
आर्द्रा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 21 मिनट तक उपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ
शुभ योग पूर्वाह्न 11 बजकर 01 मिनट तक उपरान्त शुक्ल योग का आरंभ।
विष्टि करण सायं 07 बजकर 27 मिनट तक उपरान्त बव करण का आरंभ।

दिशाशूल: दक्षिण।

आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 13 मिनट से 05 बजकर 37 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 5 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।