17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 October : राजस्थान में पुलिस-प्रशासन में ‘जंबो’ ट्रांसफर से लेकर पीएम मोदी के छत्तीसगढ़-तेलंगाना दौरे तक, जानें आज की बड़ी और काम की खबरें

3 October Latest News and Update : राजस्थान में पुलिस-प्रशासन में 'जंबो' ट्रांसफर से लेकर पीएम मोदी के छत्तीसगढ़-तेलंगाना दौरे तक, जानें आज की बड़ी और काम की खबरें
4 min read
Google source verification
3 October rajasthan IAS RAS IPS Transfer list PM Modi Telangana visit

सुविचार

बल से ज्यादा बुद्धि का उपयोग करना चाहिए... क्योंकि बल लड़ना सिखाएगा जबकि बुद्धि जीतना सिखाएगी

आज क्या खास

- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 5 अक्टूबर के प्रधानमंत्री की चुनावी सभा से पहले आज जोधपुर में, कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, नाथद्वारा जाने का भी कार्यक्रम
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रहेंगे छत्तीसगढ़ और तेलंगाना दौरे पर, केंद्र सरकार के कई नए प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
- डोमिनिकन गणराज्य के उपराष्ट्रपति रक़ेल पेना रोड्रिग्ज आज से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित भारत के अन्य गणमान्य नागरिकों से करेंगे मुलाक़ात
- उत्तराखंड के देहरादून में चार दिवसीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक, साहित्यिक और कला उत्सव आज से
- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम का तेलंगाना दौरा आज से, हैदराबाद में तीन दिन तक करेंगे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
- मुंबई में आज से शुरू हो रहा दो दिवसीय वर्ल्ड ट्रेड एक्सपो, महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैंस करेंगे उद्घाटन
- जम्मू-कश्मीर में विपक्षी दलों के नेताओं के गुपकर एलायंस की जम्मू में बैठक आज, पूर्व सीएम डॉ. फारूक अब्दुल्ला के आवास पर होगी बैठक
- सुप्रीम कोर्ट बिहार सरकार द्वारा कराए गए जाति सर्वेक्षण के प्रकाशन को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज करेगा सुनवाई
- नफरत फैलाने वाले भाषण संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा नेता प्रवेश शर्मा के खिलाफ दाखिल की है याचिका
- लखनऊ में हुए अतीक अहमद हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, पिछली सुनवाई में यूपी सरकार ने पुलिस मुठभेड़ में हुई हत्याओं पर दाखिल की थी स्थिति रिपोर्ट
- मालेगांव विस्फोट मामले में आज एनआईए की स्पेशल कोर्ट में पेश होंगी सांसद प्रज्ञा ठाकुर
- राजस्थान प्रशासनिक सेवा आरएएस परीक्षा- 2021 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के 5वें चरण के इंटरव्यू आज से 12 अक्टूबर तक
- राजस्थान लोक सेवा आयोग की गणित विषय व्याख्याता पद पर प्राथमिकता विकल्प भरने का आज अंतिम दिन, सफल रहे अभ्यर्थियों शाम 6 बजे तक भर सकते हैं विकल्प
- एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम का नेपाल से क्वार्टर फाइनल मुकबला आज
- राजधानी जयपुर में आज आसमान पर छाए रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने जयपुर और आस-पास के इलाकों में बारिश होने की जताई है संभावना
- पश्चिम बंगाल में बढ़ रहा है बाढ़ का खतरा, राज्य सरकार ने आज 7 जिलों के लिए जारी की चेतावनी

खबरें आपके काम की
- आचार संहिता लागू होने से पहले राजस्थान में देर रात 6 जिलों के एसपी और 5 जिलों के कलक्टर बदले, 20 आईएएस और 20 आईपीएस के तबादले
- भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ने बनाया मलेरिया रोधी नया और सस्ता टीका आर21/मैट्रिक्स-एम, डब्लूएचओ ने दी मंजूरी
- राजस्थान के आबूरोड से अयोध्य़ा पहुंचा पहला राम स्तम्भ, अयोध्या में पूजा कर स्वागत, अयोध्या से रामेशवर तक लगेंगे राम स्तम्भ
- राजस्थान में हाल ही लागू किए गए मृत शरीर सम्मान एक्ट के तहत जोधपुर के सरदारपुरा थाने में पहली एफआईआर, भाजपा नेता, परिजन व समाज के नेता बनाए गए आरोपी, जन्माष्टमी पर्व के दौरान घायल युवक की मौत के बाद शव रख कर किया था प्रदर्शन
- जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर दुबई से लाया गया 12 किलो 467 ग्राम सोना पुलिस ने पकड़ा, 6 तस्कर गिरफ्तार, दो जने लाए छिपाकर चार जने लेने आए, कस्टम चैकिंग को पार कर बाहर आ गए थे दोनों तस्कर
- जयपुर के सुभाष चौक थाना इलाके में मामूली बात को लेकर इकबाल नामक युवक की पिटाई से हुई मौत के मामले में चार गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध, दुकानों में तोड़फोड़ के मामले में एक हिरासत में
- उदयपुर रेल ट्रैक पर कीलें और पत्थर मिलने से मचा हड़कंप, बाद में पता चला बच्चों ने खेल-खेल में सजाए थे छोटे-छोटे पत्थर और कीलें पटरी पर
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमृतसर के हरमिंदर साहब में मत्था टेका, बर्तन मांजे, लंगर और जूतों की सेवा भी की
- हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से गठबंधन जारी रखने पर पार्टी छोड़ने की धमकी दी है
- अयोध्या में बन रहे राम मंदिर पर हमले की साजिश रचते दिल्ली में तीन आतंकी गिरफ्तार
- कर्नाटक के शिवमोग्गा शहर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस पर पथराव, 40 गिरफ्तार, निषेधाज्ञा लागू, हालात काबू में होने का दावा
- महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में दवाओं की कमी से 24 घंटे में 12 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत से मचा बवाल, 70 मरीजों की हालत अभी भी गंभीर
- बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि अगर किसी गंभीर मामले की भी सुनवाई तेजी से नहीं हो रही हो तो आरोपी जमानत का हकदार, बिना आरोप साबित हुए लंबे समय तक जेल मौलिक अधिकारों का हनन
- सरकारी विज्ञापनों में नेताओं की फोटो गलत लेकिन प्रतिबंधित नहीं, कर्नाटक हाई कोर्ट ने खारिज की चुनौती देने वाली याचिका
- किसी सरकारी कर्मचारी को बिना अनुशासनात्मक कार्रवाई के लंबे समय तक सिर्फ इसलिए जेल में रखना गलत है कि उसके खिलाफ आपराधिक मामला लंबित है, मद्रास हाईकोर्ट ने पुलिस सब इंस्पेक्टर के निलंबन के मामले में की टिप्पणी
- त्योहारी सीजन में जबर्दस्त मांग को देखते हुए कार कंपनियों ने बढ़ाए दाम, ऑफर्स में भी कटौती
- आने वाले समय में जनरल इंश्योरेंस प्रीमियम 15 से 20 फीसदी तक महंगा होने की आशंका
- एशियाई खेलों के नौवें दिन भारत ने तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते अब भारत के 13 स्वर्ण समेत कुल 60 पदक हुए, तालिका में चौथे नंबर पर बरकरार
- एशियाई खेलों में भारत की हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से रौंदा, कप्तान हरमनप्रीत और मनदीप की हैट्रिक
- राजस्थान के 6 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज, सर्दी की आहट, अब किसी जिले में बरसात की फिलहाल कोई संभावना नहीं

- राजस्थान शिक्षा विभाग में 50 हजार शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ, डोटासरा के कार्यकाल में बना नियम कल्ला ने बदल कर दी बड़ी राहत
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम में पैरामेडिकल सी ग्रेड के 1035 पदों के लिए 30 अक्टूबर तक मांगे गए ऑनलाइन आवेदन
- भारतीय सेना में 139वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स में 30 पदों के लिए 26 अक्टूबर तक मांगे गए ऑनलाइन आवेदन
- मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने आबकारी उप निरीक्षक समेत 227 पदों के लिए निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर
- ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सलेक्शन कमीशन ने रेडियोग्राफर के 378 पदों के लिए निकाली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर तक
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस संगठन में कांस्टेबल के 125 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर