6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में फिर हुर्इ शर्मसार करने वाली घटना, हैवानियत से हर कोई सन्न

हर कोई इस हैवानियत पर सन्न है, जिसने भी सुना कोसने लगा उस आरोपी को जिसने इंसानियत को शर्मसार करनेवाली ऐसी घटना को अंजाम दिया।
2 min read
Google source verification
rape

innocent raped by dirty boy

जयपुर। हर कोई इस हैवानियत पर सन्न है, जिसने भी सुना कोसने लगा उस आरोपी को जिसने इंसानियत को शर्मसार करनेवाली ऐसी घटना को अंजाम दिया। कानोता थाना क्षेत्र में साढ़े तीन साल की एक बच्ची के साथ हुई बलात्कार की घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।

जिस बच्ची ने ठीक से खेलना-कूदना भी नहीं जाना। आरोपी ने उसे अपनी कुंठा का शिकार बनाया। वह मासूम अपने घर के बाहर भाई-बहनों के साथ खेल रही थी। नशे में धुत आरोपी ने उसे दुष्कर्म का शिकार बनाया। आरोपी पहले भी दो बार इस बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर चुका था।

नींद उड़ा दी घटना ने
दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की नींद उड़ गई। मां आरोपी को पकडऩे की बात करती रही। पिता इधर उधर प्रयास करते रहे। बच्ची के भाई-बहन कुछ समझ नहीं पाए। घटना के बाद से मोल्ल्ले में परिजन अपने बच्चों को लेेकर चिंतित है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 21 वर्षीय पवन कुमार रैगर मूलत: दौसा के कुंदड़ गांव का रहने वाला है। आठ-नौ साल पहले पवन के पिता कानोता थाना क्षेत्र में परिवार सहित आकर बस गए। अनपढ़ पवन यहां आसपास चल रहे ईंट भट्टों पर मजदूरी करता है। पिछले तीन-चार साल से ईंट भट्टों पर ट्रैक्टर-टॉली चलाता है। पुलिस ने बताया कि शराब का आदतन पवन अक्सर देर शाम व कभी रात को नशे में धुत होकर घर लौटता है। इससे आसपास के लोग भी परेशान रहते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि थोड़े दिन पहले भी लोगों ने इसे और इसके छोटे भाई के साथ मंदिर में चोरी के आरोप में पकड़ा था। तब लोगों ने इसे पकड़ कर मारापीटा, लेकिन माफी मांगने पर पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया।

मां ने पूछा, पकड़ लिया आरोपी को
सोमवार रात से ही माता-पिता अस्पताल में बच्ची के साथ हैं। सुबह एक-दो घंटे के लिए थाने में मामला दर्ज करवाने आए और फिर वापस अस्पताल चले गए। मां रातभर डॉक्टरों से पूछती रही कि मेरी बच्ची सही है ना। सुबह डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची ठीक है, तो मां ने तुरंत पिता से पूछा आरोपी पकड़ में आ गया क्या ?

पंचायत से बाहर करने की मांग

जामडोली मालपुरा चौड़ राजकीय स्कूल इलाके के लोगों ने सुमेल ग्राम पंचायत के सरपंच मदन गुर्जर से दुष्कर्म के आरोपी का मकान तोड़कर उसे और उसके परिजनों को पंचायत से बाहर भेजने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह घटना क्षेत्र को शर्मसार करने वाली है। ऐसे परिवार को यहां पर रहने से क्षेत्र में ऐसी घटना की फिर से पुनरावृत्ति हो सकती है।