20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुरवासियों के लिए खुशखबरी: इस हॉस्पिटल में बनेगा थैलेसीमिया डे-केयर सेंटर, बेड की कमी से मिलेगी परमानेंट निजात

राजधानी जयपुर के जेके लोन अस्पताल में थैलेसीमिया मरीजों के लिए 30 बेड का अत्याधुनिक डे-केयर सेंटर बनेगा। 1.25 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण शुरू हुआ। सेंटर से बच्चों को ब्लड ट्रांसफ्यूजन और इलाज में राहत मिलेगी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Feb 20, 2026

JK Lon Hospital Jaipur

जेके लोन अस्पताल में बनेगा 30 बेड का थैलेसीमिया डे-केयर सेंटर (फोटो- पत्रिका)

Thalassemia Day-Care Centres: जयपुर: जेके लोन अस्पताल में थैलेसीमिया से ग्रस्त मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें बेड की कमी से जल्द निजात मिलेगी।

बता दें कि अस्पताल परिसर में 30 बेड का अत्याधुनिक थैलेसीमिया डे-केयर सेंटर बनाया जाएगा, जिसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह सेंटर रोटरी क्लब की ओर से तैयार किया जा रहा है।

डे-केयर सेंटर का भूमिपूजन

रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन संजय अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार को रोटरी सिटीजन थैलेसीमिया डे-केयर सेंटर का भूमि पूजन किया गया। क्लब के चार्टर अध्यक्ष सुधीर जैन ने कहा कि वर्तमान में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

संजय अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ने के चलते अस्पताल में बेड की कमी बनी रहती है। ऐसे में यह पहल बेहद उपयोगी साबित होगी। परियोजना के मुख्य संयोजक नीरज गंगवाल ने बताया कि अत्याधुनिक डे-केयर वार्ड के निर्माण पर करीब 1.25 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

रोटरी क्लब के सदस्य रहे मौजूद

क्लब सचिव आशीष बैद ने बताया कि इस सामाजिक पहल में कोगटा फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा है। यह सेंटर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के उपचार, देखभाल और नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा।

क्लब के कोषाध्यक्ष अजय जैन ने बताया कि भूमि पूजन समारोह में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. राकेश जैन, डॉ. मोनिका जैन, अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.एन. सेहरा, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. कैलाश मीणा, डॉ. कपिल गर्ग सहित रोटरी क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे।