16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Panchang 31 october 2020 साहित्य—संगीत, चिकित्सा, सुरक्षा, इंजीनियरिंग, अध्यापन, प्रशिक्षण आदि काम सफल होने का सबसे अच्छा दिन

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा रात 8 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज शनिवार का दिन है और रात 8 बजकर 19 मिनट तक शरद पूर्णिमा पर्व है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज पूरा दिन सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा शाम 5 बजकर 58 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा।
2 min read
Google source verification
31 october 2020 Ka Panchang Panchang 31 october 2020

31 october 2020 Ka Panchang Panchang 31 october 2020

जयपुर. आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा रात 8 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज शनिवार का दिन है और रात 8 बजकर 19 मिनट तक शरद पूर्णिमा पर्व है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज पूरा दिन सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा शाम 5 बजकर 58 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा।

आज साहित्य और संगीत में आपका ख़ासी रुचि रहेगी. आपकी आय के साधन भी एक से ज्यादा हो सकते हैं। आज चिकित्सा, सुरक्षा, पुलिस, सेना, गुप्तचर, इंजीनियरिंग, अध्यापन, प्रशिक्षण आदि क्षेत्रों के काम सफल हो सकते हैं। आज शन‍िदेव की उपासना करें और जरूरतमंदों को यथाशक्ति दान दें।

आज का पंचांग
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 09 शक संवत् 1942
आश्विन शुक्ल पूर्णिमा शनिवार, विक्रम संवत् 2077।
सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 15, रवि-उल्लावल 13, हिजरी 1442।
चंद्रमा दिन-रात मेष राशि पर संचार करेगा।
सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।
पूर्णिमा तिथि रात्रि 08 बजकर 19 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ
अश्विन नक्षत्र सायं 05 बजकर 58 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।
सिद्धि योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 26 मिनट तक म व्यातीपात योग का आरंभ
विष्टि करण प्रातः 07 बजकर 03 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ।

दिशाशूल: पूर्व।

आज के शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 25 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक।
अमृत काल सुबह 09 बजकर 52 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
यमगंड दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।