
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय में दो साल के इंतजार के बाद गुलदाउदी के फूलों की प्रदर्शनी शुरू हो गई है। जयपुरवासी यह खूबसूरत नजारा सिर्फ दो दिन तक ही देख सकेंगे। इसके बाद 9 दिसंबर को इन पौधों की बिक्री होगी। खास बात यह है कि बिक्री सिर्फ एक ही दिन के लिए होगी। गमले सहित मात्र 150 रुपए में जो लोग अपने बगीचे में इन फूलों की रौनक लाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार मौका है।
डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शनिवार को राजस्थान विश्वविद्यालय में गुलदाउदी की 38वीं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस मौके पर जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, सिंडिकेट सदस्य और कुलपति अल्पना कटेजा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
गुलदाउदी प्रदर्शनी 9 दिसंबर तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी के अंतिम दिन से पौधों की बिक्री शुरू होगी। इस बार गुलदाउदी के पौधों की कीमत 150 रुपए तय की गई है।
Updated on:
07 Dec 2024 02:18 pm
Published on:
07 Dec 2024 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
