30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेढ़ लाख चालकों पर 4.58 करोड़ बकाया, अब सड़क पर निकलते ही पुलिस को मिलेगा सिग्नल

यातायात पुलिस की नई तैयारी - यातायात पुलिस अब जुर्माना राशि वसूलने को लेकर हुई सख्त - एएनपीआर के जरिए ऐसे वाहन चालकों को पकड़ा जाएगा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Kumar Sharma

•

Updated: 12 Oct 2019, 12:52 AM IST

डेढ़ लाख चालकों पर 4.58 करोड़ बकाया, अब सड़क पर निकलते ही पुलिस को मिलेगा सिग्नल

डेढ़ लाख चालकों पर 4.58 करोड़ बकाया, अब सड़क पर निकलते ही पुलिस को मिलेगा सिग्नल

जयपुर. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पर सख्ती के लिए चालान में बढ़ातरी की तैयारी की जा रही है, मगर राजधानी में पहले से ही हालात कुछ अलग है। यहां पुलिस ने नियम तोडऩे वालों के चालान तो किए मगर न तो उन्होंने जुर्माना राशि जमा कराई और ना ही पुलिस इनसे वसूल पा रही है।

वर्ष 2017 से अगस्त 2019 तक करीब 1.48 लाख वाहन चालकों पर नियम तोडऩे के बाद 4.58 करोड़ रुपए का जुर्माना किया। जिसे लोगों ने आज तक जमा नहीं करवाया।
पुलिस अब इन वाहन चालकों को ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) के जरिए पकडऩे की तैयारी कर रही है। यातायात पुलिस ने जेएनएल मार्ग, गौशाला, नेहरू गार्डन के पास कुछ महीनों पहले ही एएनपीआर कैमरे लगवाए हैं। इन कैमरों को यादगार में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) में अपग्रेड किया है। चालान होने पर जुर्माने की राशि जमा नहीं कराने वाले वाहनों के नंबर प्लेट, वाहन मालिक की जानकारी आइटीएमएस में डाल दी गई है। अब ये वाहन इन रास्तों से गुजरेंगे तो नंबर प्लेट के आधार पर कंट्रोल रूम में इसका सिग्नल मिल जाएगा। इसके बाद कंट्रोल रूम के जरिए ट्रैफिक प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को वाहन पकड़कर चालान वसूला जाएगा। ऐसे वाहन चालकों से बकाया जुर्माने की राशि लेने के बाद ही वाहन को छोड़ा जाएगा।

नियम तोडऩे के बाद भी नहीं भरा चालान

103294 वाहन चालक दो साल में कैमरे में कैद हुए ओवर स्पीड गाड़ी दौड़ाते
45424 वाहन चालकों ने लाल बत्ती को जम्प किया दो साल में

25 हजार ने दो बार ओवरस्पीड में चलाए वाहन

जेएलएन मार्ग, टोंक रोड पर हुए ओवरस्पीड के चालान के आंकड़ों में सामने आया है कि 25000 वाहन चालक ऐसे हैं, जिन्होंने बार-बार नियम तोड़े हैं। इन्होंने पहला नोटिस मिलने के बाद भी तेज रफ्तार में वाहन चलाया है।

कैब चालकों से 11 लाख रुपए की पेंडिंग राशि जमा करवाई
जेएलएन मार्ग, गांधी सर्किल और एसएल कट पर लगे एएनपीआर कैमरों से पिछले तीन माह में सबसे ज्यादा कैब चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। 2285 कैब चालकों ने ओवर स्पीड में वाहन चलाए, जिनकी जुर्माना राशि पेंडिंग चल रही थी। इन चालकों को ट्रेस करके 11 लाख रुपए का जुर्माना कैब चालकों से जमा करवाया।

वर्जन

......
जुर्माना राशि जमा नहीं कराने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएनपीआर के जरिए अब ऐसे वाहन चालकों को पकड़ा जाएगा।

- राहुल प्रकाश, डीसीपी ट्रैफिक