8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चैत्र नवरात्र से पहले 4 ग्रह बदलेंगे जगह, देखें किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

Chaitra Navratri 2024 Date: हिंदू नव वर्ष व विक्रम संवत 2081 (कालयुक्त संवत्सर) के साथ ही नौ अप्रेल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी। इससे पूर्व अप्रेल के शुरुआती सप्ताह में आकाशीय मंडल के प्रमुख ग्रह अपना घर (राशि परिवर्तन) बदलेंगे। ज्योतिषविदों के मुताबिक कुछ ग्रहों की चाल में भी बदलाव होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 29 Mar 2024, 12:36 PM IST

zodic_sign.jpeg

Chaitra Navratri 2024 Zodiac Sign Prediction: हिंदू नव वर्ष व विक्रम संवत 2081 (कालयुक्त संवत्सर) के साथ ही नौ अप्रेल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी। इससे पूर्व अप्रेल के शुरुआती सप्ताह में आकाशीय मंडल के प्रमुख ग्रह अपना घर (राशि परिवर्तन) बदलेंगे। ज्योतिषविदों के मुताबिक कुछ ग्रहों की चाल में भी बदलाव होगा। अप्रेल में बुध ग्रह राशि परिवर्तन के साथ ही वक्रीय भ्रमण करेगा। सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे। खगोलीय मंडल में होने वाले इस बदलाव का कुछ राशियों के जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अलग—अलग ग्रहों की युति होने से तेज गर्मी के साथ ही कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। शेयर बाजार में तेजी और धातु पदार्थों में बढ़ोतरी की भी संभावना है।

मेष राशि में वक्री चाल चलेगा बुध
ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा के मुताबिक बुद्धि, विवेक और वाणी का कारक ग्रह बुध दो अप्रेल से मेष राशि में वक्री (उल्टी) चाल चलेगा। इस बदलाव से मेष, वृषभ सिंह, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को धन लाभ के आसार हैं। साथ ही विशेष फलदायी परिणाम मिलेंगे। चार अप्रेल को बुध मेष राशि में अस्त हो जाएगा।

25 को शुक्र ग्रह भी बदलेगा घर
23 अप्रेल को ग्रहों के सेनापति और भूमि पुत्र मंगल गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। मंगल के मीन राशि में प्रवेश के साथ बुध और राहु के साथ युति बन जाएगी। शुक्र ग्रह 25 अप्रेल की दोपहर 12:07 बजे मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस बदलाव से गुरु-शुक्र की युति इस राशि में बनेगी। शर्मा के मुताबिक सूर्य समेत कई ग्रहों के राशि परिवर्तन से मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों का सर्वाधिक लाभ होगा।
यह भी पढ़ें : Success Story: करोड़ों में है राजस्थान की इस 8वीं पास महिला का सालाना टर्नओवर, पति का काम बंद होने के बाद शुरू किया Business


शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि में करेगा प्रवेश
ज्योतिषाचार्य पं. पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि धन-ऐश्वर्य, सुख-समृद्धि का कारक ग्रह शुक्र 31 मार्च की शाम 4 : 46 बजे अपनी उच्च राशि मीन राशि में प्रवेश करेगा। इससे शुक्र मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इसे पंचमहापुरुष योगों में से एक माना जाता है। मीन राशि में मालव्य योग 19 मई तक रहेगा। इससे मीन, तुला व कर्क राशि के जातकों को सबसे श्रेष्ठ परिणाम मिलेंगे।

बुध ग्रह नौ अप्रेल को मीन राशि व 10 मई को मीन राशि छोड़कर फिर से मेष राशि में प्रवेश करेगा। बुध के मीन राशि में रहने के दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ होने के आसार हैं।
ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा
यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस शहर में 2 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य राम मंदिर

12 वर्ष बाद बनेगी सूर्य-गुरु की युति
पं. शर्मा के मुताबिक सूर्यदेव 13 अप्रेल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मीन राशि से मेष राशि में गोचर के कारण खरमास खत्म हो जाएगा। फिर से मांगलिक कार्य शुरू होंगे। करीब 12 वर्ष बाद सूर्य-गुरु की युति बनेगी। सूर्य का 14 मई को वृषभ राशि में प्रवेश होगा।