3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Nahargarh Biological Park Jaipur में जन्मे बाघिन के 5 शावकों ने पहली बार देखा आसमां

Nahargarh Biological Park Jaipur देश में पहली बार जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में एक बाघिन द्वारा एक साथ जन्मे पांच शावकों ने सोमवार को पहली बार आसमान देखा। इन शावकों की अठेखेलियों ने वहां मौजूद सभी को लुभाया। इनमें तीन शावक नर हैं जबकि दो शावक मादा हैं। इनमें एक सफेद शावक है। वन विभाग का दावा है कि यह देश का पहला मौका है जब किसी चिडियाघर में बाघिन ने एक साथ पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।

Google source verification

Nahargarh Biological Park Jaipur देश में पहली बार जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में एक बाघिन द्वारा एक साथ जन्मे पांच शावकों ने सोमवार को पहली बार आसमान देखा। इन शावकों की अठेखेलियों ने वहां मौजूद सभी को लुभाया। इनमें तीन शावक नर हैं जबकि दो शावक मादा हैं। इनमें एक सफेद शावक है। वन विभाग का दावा है कि यह देश का पहला मौका है जब किसी चिडियाघर में बाघिन ने एक साथ पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान की बाघिन रानी के पांचों शावकों को जन्म के बाद पिंजरे से बाहर निकालकर कराल क्षेत्र में छोड़ा गया। यहां वे अपनी मां के साथ प्राकृतिक वातावरण में घूमते नजर आए। वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अरविंद माथुर ने बताया कि शावकों को अब नियमित रूप से कराल में इनकी मां के साथ छोड़ा जाएगा ताकि उन्हें प्राकृतिक माहौल का अनुभव हो सके। मिट्टी में खेलने-कूदने से उनकी ग्रोथ और प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी। वन्यजीव चिकित्सक के अनुसार इन सभी शावकों को चिकन और चिकन सूप दिया जा रहा है। इससे उन्हें पोषण मिल सकेगा। वन विभाग की ओर से इन शावकों का टीकाकरण भी किया गया है। बताया गया है कि इन्हें अगले महीने बूस्टर डोज दी जाएगी। इसके बाद चार महीने पूरे होने पर उन्हें डिस्प्ले एरिया में छोड दिया जाएगा जिससे नाहरगढ़ जैविक उद्यान में आने वाले सैलानी और वन्यजीव प्रेमी इन शावकों का दीदार कर सकेंगे।

Nahargarh Biological Park Jaipur