23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के 5 लाख से ज्यादा परिवारों ने करवाया कामधेनु बीमा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन, मिलेंगे ये बड़े फायदे

राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत जयपुर में आयोजित महंगाई राहत कैंप में 5 लाख से ज्यादा परिवारों ने मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Jun 01, 2023

kamdhenu_bima_yojana.jpg

जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत जयपुर में आयोजित महंगाई राहत कैंप में 5 लाख से ज्यादा परिवारों ने मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की धूम, लेकिन इस उपचार केन्द्र पर दो साल से लटका है ताला

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि बुधवार को 76 हजार 949 गारंटी कार्ड जारी किये गए। जिसमें से अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 11 हजार 63, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 15 हजार 783, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 15 हजार 783, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 1 हजार 57, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 8 हजार 502 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी हुए हैं।

यह भी पढ़ें- केन्द्र सरकार की योजना की कछुआ चाल, बिजली कटौती से हो रहा लोगों का बुरा हाल

वहीं,मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 14 हजार 424, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2 हजार 629, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 4 हजार 456, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 3 हजार 81, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 171 लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया गया हैं।