लेकिन पिछले दो बरसों से केंद्र के दोनों ही पदों के खाली हो जाने से केंद्र पर ताले लटक गए। जिससे आयुर्वेदिक इलाज के लिए केंद्र पर आने वाले लोगों को भवन पर ताला देखकर निराश होना पड़ रहा है। अब यह भवन खाली पड़ा हुआ होने से स्वास्थ्य केंद्र के कबाड़े के समान रखने के काम में लिया जा रहा है। लोगों ने क्षेत्रीय विधायक मंत्री प्रमोद जेन भाया से भी इस केंद्र पर आयुर्वेदिक चिकित्सक नियुक्ति की मांग की है, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला।