
जया गुप्ता/जयपुर. जैसे-जैसे सड़कें व्हीकल फ्रेंडली बनती जा रही हैं, वैसे-वैसे सड़कों पर दुर्घटना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वाहनों की तेज रफ्तार जिंदगियां लील रही है। राज्य में एक साल में सड़क दुर्घटनाएं 23 फीसदी से अधिक बढ़ गई हैं। पिछले पांच वर्ष में किसी भी साल में दुर्घटनाओं में इतनी बढ़ोतरी एक साथ नहीं हुई है। गंभीर स्थिति यह है कि साल 2021 तुलना में वर्ष 2022 में 5000 दुर्घटनाएं अधिक हुईं। इन दुर्घटनाओं में 9995 लोगों की जान गई और 21829 घायल हुए हैं। दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण वाहनों की तेज रफ्तार है। हाईवे पर जितनी दुर्घटनाएं हो रही हैं, उनमें सर्वाधिक ओवर स्पीड के कारण हो रही हैं।
जयपुर में सर्वाधिक व जैसलमेर में सबसे कम हादसे
पिछले साल राज्य में सर्वाधिक दुर्घटनाएं जयपुर में हुई हैं। जयपुर में 8503 दुर्घटनाओं में 1196 लोगों की जान गई, जबकि 4141 लोग घायल हुए। अन्य जिलों की तुलना में यह ग्राफ कई गुना अधिक है। वहीं जैसलमेर में सबसे कम हादसे हुए। यहां केवल 123 सड़क हादसे हुए, लेकिन इनमें मौतें काफी अधिक हुई हैं। जैसलमेर में दुर्घटनाओं में 88 की मौत हुई, वहीं 194 लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे।
आईटी से मिली मदद, हर दुर्घटना की लोकेशन ट्रेस
आमतौर पर सड़क दुर्घटना का डेटा साल के अंत में आता है, लेकिन इस बार साल की शुरुआत में ही यह डेटा परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने तैयार कर लिया है। आईटी सॉफ्टवेयर की मदद से हर दुर्घटना की लोकेशन तो ट्रेस हुई ही है। इसके साथ-साथ हर संबंधित विभाग की जिम्मेदारी भी तय की गई है।
राज्य में हर साल इतनी दुर्घटनाएं
वर्ष -- दुर्घटना
2017 -- 22,112
2018 -- 21,743
2019 -- 23,480
2020 -- 19,114
2021 -- 20,951
2022 -- 25,981
साल 2022 में दुर्घटना का जिले वार आंकड़ा
स्थान ---- दुर्घटना -- मौत -- घायल
अजमेर -- 1155 -- 541-- 1094
अलवर -- 790 -- 324-- 764
बांसवाड़ा -- 344 -- 202--389
बारां -- 328 -- 143--396
बाड़मेर -- 642 -- 417--742
भरतपुर -- 705-- 391-- 580
भीलवाड़ा -- 940 -- 447--923
भिवाड़ी -- 569 -- 247--528
बीकानेर -- 512 -- 340--566
बूंदी -- 456 -- 169--525
चित्तौड़गढ़ -- 550 -- 320--678
चूरू -- 488 -- 315--457
दौसा -- 520 -- 255--562
धौलपुर -- 373 -- 226--348
डूंगरपुर -- 167 -- 99--189
हनुमानगढ़ -- 328 -- 179--290
जयपुर -- 8503 -- 1196 -- 4141
जैसलमेर -- 123 -- 88-- 194
जालोर -- 294 -- 168 -- 374
झालावाड़ -- 430 -- 158--578
झुंझुनूं -- 464 -- 232-- 443
जोधपुर -- 959 -- 478 -- 773
करौली -- 278 -- 127--271
कोटा -- 709 --228 --637
नागौर -- 696 -- 435--687
पाली -- 608 -- 378-- 607
प्रतापगढ़ -- 231 -- 111-- 269
राजसमंद -- 461 -- 191--588
सवाई माधोपुर -- 181 -- 98--152
सीकर -- 1061 -- 471--1007
सिरोही -- 419 -- 226-- 516
श्रीगंगानगर -- 363 -- 183--354
टोंक -- 561 -- 253--530
उदयपुर -- 773 -- 359--677
कुल - 25981 -- 9995-- 21829
Published on:
13 Feb 2023 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
