31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में नौकरानी के साथ मिलकर लूटपाट, घर के सदस्यों को बंधक बनाकर बदमाशों ने 57 लाख रुपए लूटे

जयपुर में अपराधियों ने घर में घुसकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरी के दौरान अपराधियों ने सबसे पहले घर के सदस्यों को बंधक बनाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Suman Saurabh

•

Updated: 21 Jan 2025, 3:36 PM IST

57 lakhs looted after breaking into a house in Jaipur

लूटपाट के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान

जयपुर। राजधानी जयपुर में सोमवार देर रात मोती डूंगरी थाना इलाके में एक सोसायटी में अपराधियों ने घर में घुसकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरी के दौरान अपराधियों ने सबसे पहले घर के सदस्यों को बंधक बनाया। जबरन लॉकर की चाबी मांगी और चोर घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। मकान मालिक के मुताबिक चोरों ने कुल 57 लाख रुपए की चोरी की, जिसमें 50 लाख रुपए के जेवरात और 7 लाख रुपए की नकदी शामिल है। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच टीम के साथ घर पहुंचकर जायजा लिया और आगे की जांच कर रही है।

नौकरानी के साथ मिलकर चोरी की घटना

पुलिस के मुताबिक चोरों ने घर की नौकरानी की मदद से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि देर रात नौकरानी ने घर का दरवाजा खोल दिया था, जिसकी वजह से चोर घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने करीब 1 घंटे तक लूटपाट की। घटना के बाद चोर और नौकरानी कैब बुलाकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी के जरिए अपराधियों की पहचान की जा रही है। सदस्यों के मुताबिक घर से 57 लाख रुपये की चोरी हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त घर में घर की एक महिला सदस्य के अलावा 2 नौकर थे। चोरों ने सभी को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें : Jodhpur Crime: इंस्टाग्राम पर लड़की ने शिक्षक को मैसेज कर गार्डन में मिलने बुलाया, फिर हो गया ऐसा कांड