
जयपुर। जयपुर के दूदू और फुलेरा में गुरुवार को फार्म पौंड में डूबने से छह जनों की मौत हो गई। इससे दोनों ही गांवों में मातम छा गया। दूदू में फार्म पौंड में डूबने से तीन युवतियां और एक किशोर की मौत हो गई। चारों बकरियां चराने गए थे।
पुलिस ने बताया कि बावरिया की ढाणी निवासी कमलेशी (18) पुत्री जीवन, हेमा (18) पुत्री दिलखुश, रामेश्वरी (18) पुत्री प्रकाश और विनोद (17) पुत्र रामस्वरूप बकरियां चराने गए थे।
पुलिस ने बताया कि चारों पौंड में पानी पीने चले गए, इस दौरान एक युवती का संतुलन बिगड़ा तो वह गहरे पानी में जा गिरी। उसको बचाने के लिए तीनों ने कोशिश की, लेकिन चारों गहरे पानी में डूबते गए और बाहर नहीं निकल सके।
पानी में डूबने से चारों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों के शव बाहर निकाले और पोस्टमॉर्टम के लिए दूदू अस्पताल भेजे गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
दूसरी घटना फुलेरा के निकट ग्राम पंचायत आकोदा की है, जहां फार्म पौंड में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह मनीष (21) पुत्र कुंदनमल वर्मा निवासी आकोदा व विशाल वर्मा (18) पुत्र गिरधारी लाल निवासी आकोदा सुबह करीब 8 बजे भैंस चराने के लिए खेतों में गए थे।
Updated on:
15 May 2025 09:21 pm
Published on:
15 May 2025 08:25 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
