12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 66 अधिकारियों का हुआ तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले Rajasthan Education Transfer List: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शिक्षा ग्रुप-2 विभाग के संयुक्त शासन सचिव की ओर से जारी आदेश में जेडी, डीडी और डीईओ स्तर के 66 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Education Transfer List

शिक्षा संकुल जयपुर। पत्रिका फाइल फोटो

जयपुर।। राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव से पहले शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शिक्षा विभाग में मंगलवार को बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए। शिक्षा ग्रुप-2 विभाग के संयुक्त शासन सचिव की ओर से जारी आदेश में जेडी, डीडी और डीईओ स्तर के 66 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी लिस्ट में दो जेडी, तीन डीडी और 61 जिला शिक्षा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान, बीकानेर में कार्यरत अरुण कुमार को नया मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ) बीकानेर नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान सीडीईओ महेंद्र कुमार शर्मा को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में उप निदेशक (डीडी) के पद पर लगाया गया है। अनुसूया को संयुक्त निदेशक (JD) चूरू के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, संगीता मानवी को संयुक्त निदेशक भरतपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रेमचंद अमेरा को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अजमेर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

शकुंतला मीणा को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, बहरोड़, कोटपूतली-बहरोड़, मनोज कुमार खुराना को जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय)-प्रारंभिक शिक्षा बारां, जितेंद्र कुमार को जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय)-माध्यमिक शिक्षा गंगानगर, मनोरमा यादव को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, कोटपूतली, कोटपूतली-बहरोड़, मुनेश कुमार मीणा को जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय)-प्रारंभिक शिक्षा करौली, सीमा जादौन को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, हिंडौन/श्रीमहावीरजी करौली लगाया गया है।

इनका भी हुआ तबादला

इंद्रेश तिवारी को प्रधानाचार्य DIET दौसा, दिनेश कुमार गुप्ता को जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय)-माध्यमिक शिक्षा, सवाई माधोपुर, चंद्रभान यादव को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, किशनगढ़ बास, खैरथल-तिजारा, वीरेंद्र सिंह को एडीपीसी दौसा, यशपाल असीजा को जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय)-माध्यमिक शिक्षा, हनुमानगढ़, अशोक कुमार शर्मा को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, बैजूपाड़ा, दौसा, अतुल चतुर्वेदी को जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय)-माध्यमिक शिक्षा, डीग, अखिलेश कुमार शर्मा को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, दौसा, नंद राम मीणा को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, कोटपूतली, नंद राम मीणा को जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय)-माध्यमिक शिक्षा, कोटपूतली-बहरोड़, नीरेंद्र कुमार गोयल को जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय)-प्रारंभिक शिक्षा, टोंक, जगदीश चंद्र सगवाड़िया को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, आनंदपुरी, बांसवाड़ा, पुखराज भार्गव को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पूगल, बीकानेर, ओम प्रकाश महावर को जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय)-माध्यमिक शिक्षा, दौसा, चंदन सिंह चौहान को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, रोहट, पाली और राजेंद्र कुमार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जैतारण, ब्यावर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यहां देखें पूरी लिस्ट

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग