
बाल-बाल बचे 16 बच्चे बच्चे और आंगनबाड़ी सहायिका, गांव वालों ने सांप को मार डाला , फोटो - पत्रिका
Jaipur Snake Attack News: जयपुर के विश्वकर्मा इलाके के नजदीक दिल्ली.अजमेर हाईवे पर स्थित लक्ष्मी नारायणपुरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब केंद्र की संचालिका इंदिरा शर्मा ने रोज़ की तरह केंद्र खोलने के लिए ताला खोला। जैसे ही गेट खोला गया, अंदर से अचानक एक 6 फुट लंबा सांप फन उठाकर सामने आ गया और डसने की कोशिश की। इस घटना से हड़कंप मच गया और बाद में गांव वालों तक सूचना पहुंची तो सांप को मार दिया गया।
इंदिरा शर्मा, जो कि लक्ष्मी नारायणपुरा बढारणा की निवासी हैं, रोज़ाना की तरह सुबह आंगनबाड़ी केंद्र खोलने आई थीं। लेकिन इस बार जैसे ही उन्होंने गेट खोला, सांप ने आक्रामक मुद्रा में फन उठाकर हमला करने की कोशिश की। गनीमत रही कि इंदिरा तुरंत पीछे हट गईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद सांप को केंद्र से बाहर निकाला। गांव के कुछ युवकों ने मिलकर आखिरकार सांप को मारकर खतरे को टाला। घटना के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में कुछ समय के लिए कामकाज बंद रहा और बच्चों को आने से रोक दिया गया। स्थानीय लोगों ने आंगनबाड़ी भवन की सफाई और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में अक्सर इस तरह की घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते।
Updated on:
27 Jun 2025 12:51 pm
Published on:
27 Jun 2025 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
