Pali News: नेकी कर दरिया में डाल तो आपने सुना ही होगा, लेकिन अब नेकी कर जान जोखिम में डाल जैसा मामला सामने आया है। हालांकि चमत्कार के चलते जान बच गई। मामला राजस्थान के पाली शहर का है। जहां पानी और कीचड़ मेंं फंसे हुए एक सांप की मदद करना एक युवक को महंगा पड़ गया। उसने मदद की और सांप को बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पर छोड़ ही रहा था कि सांप ने उसे काट लिया। उसने सूझबूझ दिखाई, सांप को एक डिब्बे में बंद किया और सीधे उसे भी अस्पताल ले गया। बाद में पता चला कि सांप जहरीला नहीं है, तब जाकर जान में जान आई।