29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के शहरों में होने वाला है बड़ा बदलाव, कचरे से निपटने की अब नहीं होगी टेंशन

Garbage Disposal India: राजस्थान के शहरों में होने वाला है बड़ा बदलाव, देवनानी लाए इंदौर मॉडल का फार्मूला, कचरे से निपटने की अब नहीं होगी टेंशन, जानिए क्या प्लान है विधानसभा अध्यक्ष का।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 16 Jul 2025, 11:15 AM IST

Smart City Waste solution: जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मध्यप्रदेश के इंदौर में नगर निगम द्वारा संचालित अत्याधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और इसकी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे देश के लिए आदर्श मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम द्वारा विकसित यह प्रणाली वैज्ञानिक, पर्यावरणीय और सामाजिक दृष्टि से बेहद प्रभावी है, जिसे राजस्थान के विभिन्न शहरों में लागू किया जाना चाहिए।

देवनानी ने बताया कि वे अजमेर नगर निगम सहित राज्य के अन्य नगरीय निकायों में भी इसी तर्ज पर वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित कराने के लिए राज्य सरकार से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दिशा में प्रयास कर ‘स्वच्छराजस्थान’ के लक्ष्य को साकार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगरीय स्वच्छता केवल एक सेवाभाव नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सतत विकास का आधार है। अत्याधुनिक कचरा निस्तारण प्रणाली न केवल सार्वजनिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ी भूमिका निभाती है।

देवनानी ने कचरा निस्तारण को एक गंभीर समस्या बताया और कहा कि प्लास्टिक जैसे अपशिष्ट पर्यावरण को व्यापक नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके समाधान के लिए आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ जनजागरूकता, सामूहिक सहभागिता और प्रशासनिक निगरानी आवश्यक है।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यदि समाज और प्रशासन मिलकर काम करें, तो कचरा प्रबंधन की जटिल समस्या का स्थायी समाधान संभव है। इंदौर मॉडल इस दिशा में एक सशक्त उदाहरण है, जिसे राजस्थान में भी अपनाया जाना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग