बताया जा रहा है कि जयपुर डेयरी के इस निर्णय के बाद दूध खरीद मूल्य में लगातार वृद्धि और दूध की आवक में कमी को देखते हुए जल्द ही दूध के विक्रय मूल्य (बेचान मूल्य) में भी बदलाव किया जा सकता है। इससे पहले अगस्त 2024 में जयपुर डेयरी ने दूध की कीमतों में वृद्धि की थी। हाल ही में अमूल और मदर डेयरी ने भी अपने उत्पादों के दाम बढ़ाए हैं, हालांकि मौजूदा समय में जयपुर डेयरी का सरस दूध अभी भी अन्य डेयरियों के मुकाबले 1 रुपए/लीटर सस्ता है।