तबीयत बिगडऩे पर तीनों बच्चों को जयपुर रैफर कर दिया गया, जहां पर एक बच्चे की मौत हो गई। सांप के काटने से मांगी लाल के चार साल के बेटे लादू की मौत हो गई, जबकि दस माह के बालू और बेटी छह वर्षीय संतरा का जयपुर के जेके लोन अस्पताल में उपचार जारी है। घटना की जानकारी मांगीलाल को उनकी छह वर्षीय बेटी संतरा ने दी थी। घटना रात करीब 12 बजे की है। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद ही मांगी लाल व परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर सांप को मार कर कर दफना दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही आज सुबह मांगी लाल के घर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर तूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।