जयपुर। राजस्थान में आगामी 12 अप्रेल को एक बड़ी प्रतियोगी परीक्षा होने जा रही है। इस प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा बड़ी कड़ी होगी। इस परीक्षा में एक पद के लिए एक हजार से अधिक परीक्षार्थी मैदान में होंगे।
जी, हां राजस्थान में 12 अप्रेल को जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जेल प्रहरी के 803 पदों पर परीक्षा होगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए 8,20,942 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में इस परीक्षा के लिए 1,022 अभ्यर्थियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा।