
जयपुर
One Cup Tea क्या एक कप चाय आठ लाख रुपए की हो सकती है, जवाब हां है। चाय आठ लाख रुपए की है और ये आठ लाख रुपए (Jaipur News) जयपुर के राजीव ने दिए हैं। इस केस में पुलिस भी शामिल हैं। इस कारण पूरी जानकारी लेने के लिए पुलिस की मदद लेनी होगी। पुलिस ने इस केस में चाय पिलाने वाले और उसके तीन साथियों को अरेस्ट भी कर लिया है।
दरअसल (Shiprapath Thana) शिप्रापथ थाना इलाके जयपुर में रहने वाले राजीव शर्मा ने थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजीव के पास 21 अगस्त को किसी ने फोन किया और खुद को डॉक्टर आकाश फ्रॉम गोवा मेडिकल कॉलेज बताया। राजीव शर्मा को आकाश ने बताया कि उनकी बेटी का मॉप अब राउंड में चयन हो गया और 23 अगस्त को सारे मूल दस्तावेज लेकर गोवा चले आओ। साथ ही पहली किश्त के लिए आठ लाख रुपए भी लेकर आना। राजीव शर्मा 23 अगस्त को गोवा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और सीधे आकाश से संपर्क किया। आकाश और उसके दो साथियों ने पहले तो राजीव पर भरोसा जमाने के लिए उनको कॉलेज घुमा दिया और बाद में कैंटीन में चाय पिलाई। चाय पर ही सौदा हुआ कि पूरे कोर्स के 24 लाख रुपए लग जाएंगे। आठ लाख रुपए अभी दे देवें और बाकि रुपए बाद में देने होंगे। राजीव ने चाय पीने के बाद आठ लाख रुपए आकाश को दे दिए। रुपए लेने के तुंरत बाद आकाश और उसके साथी वहां से चले गए और राजीव को भी जयपुर जाने के लिए कहा। राजीव ने उनके जाने के बाद जब कॉलेज में अफसरों से मुलाकात की और जानकारी जुटाई तो पता चला कि उनको ठग लिया गया है।
राजीव जयपुर पहुंचे और तुरंत शिप्रापथ थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस भी हरकत में आ गई और सप्ताह भर बाद ही पूरी गैंग को दबोच लिया। एडिशनल डीसीपी अवनीश शर्मा ने बताया कि आशीष, हर्षदीप, सुधीर और इनका लीडर डॉक्टर आकाश उर्फ सतीष चारों इसी तरह से अलग—अलग राज्यों के मेडिक कॉलेजों से जानकारी जुटाते हैं और देश भर में इसी तरह से ठगी करते हैं। उन्होनें कई बच्चों के परिजनों से रुपए लेना कबूल किया है।
Published on:
03 Sept 2019 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
