
Youth shot himself a gun shot
जयपुर
घाटे में चल रहे व्यापार से निजात पाने के लिए एक व्यापारी ने ऐसा तरीका निकाला कि व्यापार ही छूट गया। दरअसल उसने खुद को गोली मार ली और खुद मरने से पहले अपने दस साल के बच्चे की कनपटी पर गोली मारी। पिता मौके पर ही दम तोड़ दिया और बेटे ने अपनी मां से मिलने के बाद रात को जान गवांई। घटना हरियाणा और हनुमानगढ़ बॉर्डर पर हनुमानगढ़ की ओर स्थित फेलाना गांव की है। हरियाणा से दोनो के शव कुछ ही देर में हनुमानगढ़ पहुंच रहे हैं। बच्चे के फूफा ने पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
ससुराल में रह रहा था विक्रम, बेटे को स्कूल से लिया साथ
पुलिस ने बताया कि जींस का कारोबार करने वाला विक्रम आठ— दस साल से हनुमानगढ़ में अपने ससुराल में रह रहा था। वह गांव और आस पास के क्षेत्र में जींस की खरीद फरोख्त करने के साथ ही जमीनों का काम करता था। दस साल का बेटा देव घर के पास ही एक स्कूल में पढ़ता था। गुरुवार दोपहर में विक्रम बेटे देव के स्कूल पहुंचा और प्रीसिंपल से मिलकर देव को साथ ले लिया। प्रीसिपल के पूछने पर सिर्फ इतना बताया कि देव बीमार है उसका इलाज सिरसा में कराना है। उसे लेकर विक्रम सिरसा पहुंचा और सिरसा अपने घर के पास पहुंचकर अपनी लग्जरी कार खड़ी कर दी। उसके बाद अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने तो बेटे की कनपटी उड़ा दी और बाद में खुद की कनपटी पर गोली मार ली। शीशे तोड़कर जब गोलियां बाहर गिरी तब लोगों को इसकी जानकारी मिली। लोगों ने दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया जहां विक्रम को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि देव की हालत गंभीर बनी रही। वहां मौजूद लोगों ने देव के स्कूल में फोन कर उसकी जानकारी दी और बाद में उसके परिजन सिरसा पहुंचे। मां से मिलने के कुछ देर बाद ही देव की मौत हो गई। इस घटना से सिरसा और फेलाना गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पीहर और ससुराल दोनो तरफ के लोग चकित हैं। परिजनों का कहना है कि कारोबार में कुछ समय से घाटा चल रहा था हांलाकि वह पूरा भी हो रहा था। दोनो के शव कुछ ही देर में हनुमानगढ़ के फेलाना गांव में पहुंचने वाले हैं।
Published on:
26 Oct 2018 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
