
Burn the truck in the valley
जयपुर
टैंपू की किश्ते बचाने और टैंपू से क्लेम उठाने को लेकर एक शराबी चालक ने अपनी बुजुर्ग मां और बेटी को ही शिकार बना दिया। बाद में जब मामला बढ़ गया तो पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शराबी चालक को दबोच लिया और उसे थाने ले गई। मामला बीती रात करीब दस बजे का है। पुलिस ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के पीछे रहने वाले पूरन सैनी ने कुछ महीनों पहले लोन पर टैंपू खरीदा था। टैंपू पर आठ से दस किश्तें बाकी थी इनको चुकाने के लिए पूरन के पास रुपए नहीं थे। तो उसने टैंपू को ही हादसे में नष्ट कर उस पर क्लेम उठाने का मन बना लिया।
बीती रात वह शराब पीकर घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के अहाते में खड़े उसके टैंपू पर उसकी मां और बेटी बैठी हैं। उसने दोनो को वहीं बैठने के लिए कहा और पास ही रखे सलेंडर को टैंपू के पास पटक कर उसमें आग लगा दी। आग से टैंपू भी जल गया और मां—बेटी भी झुलस गई। इस दौरान चीख पुकार मची तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सबमर्सिबल से आग शांत करने की कोशिश की। तभी पुलिस भी आ पहुंची और दो सिपाहीयों ने लकड़ी की मदद से जलते सलेंडर को वहां से हटाया। उसके बाद नशे में धुत पूरन सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरण की मां और बेटी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में उसने किश्तों से बचने के लिए टैंपू को आग लगाने की बात कही।
अजमेर में दो युवकों को कुल्हाड़ी से काट दिया
अजमेर में बीती रात अज्ञात हमलावारों ने छत पर सो रहे दो युवकों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सोए दोनो युवकों पर कुल्हाड़ी से तीस से भी ज्यादा वार किए गए, उसके बाद हमलावार फरार हो गए। आज सवेरे जब परिजनों ने दोनो की हालत देखी तो हंगामा मच गया। उनमें से एक युवक की मौत हो चुकी थी और दूसरा गंभीर घायल अवस्था में था। वारदात के बारे में जब आसपास के लोगों को पता चला तो लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामला ब्यावर सदर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि कुशालपुरा गांव में जानू और अंकुश नाम के दो युवक एक ही घर की छत पर सो रहे थे। दोनो पर हमला किया गया। दोनो दोस्त थे। जिस समय दोनो पर हमला हुआ परिवार के सभी लोग नीचे सो रहे थे। पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मान रही है। फिलहाल इस ब्लांइड मंर्डर में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं है। परिवार के लोागों से पूछताछ क जा रही है। पुलिस ने दोनो के मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिए हैं।
Published on:
17 Aug 2018 01:35 pm
